फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Nepalese citizen stabbed and looted Rs 28 thousand

Udham Singh Nagar News: नेपाली नागरिक को चाकू मारकर 28 हजार लूटे

Fri, 08 Dec 2023 12:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 08 Dec 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Nepalese citizen stabbed and looted Rs 28 thousand
खटीमा। रेलवे पटरी के पास बृहस्पतिवार शाम फेरी लगाकर कंबल बेचने वाले एक नेपाली युवक को चाकू मारकर बदमाशों ने उससे 28 हजार लूट लिए। घायल को खटीमा नागरिक चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन



जानकारी के मुताबिक नेपाल निवासी करन दत्त जोशी मेलाघाट रोड स्थित एक मकान में किराये पर रहता है। वह खटीमा व आसपास के क्षेत्र में पैदल फेरी लगाकर कंबल बेचता है। बृहस्पतिवार शाम वह अमाउं क्षेत्र में कंबल बेचकर रेलवे पटरी के पास से जा रहा था।तभी रेलवे पटरियों पर बैठे कुछ युवकों ने चाकू से उसके सिर और हाथ पर प्रहार कर घायल कर दिया और उससे 28 हजार रुपये लूट लिए। गंभीर रूप से घायल नेपाली नागरिक को आसपास के लोगों ने नागरिक चिकित्सालय में भर्ती कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में ले लिया। कोतवाल प्रकाश सिंह दानू ने बताया कि अस्पताल में भर्ती नेपाली नागरिक की हालत स्थिर है। अभी तहरीर नहीं मिली है। दो संदिग्ध युवकों से पूछताछ की जा रही है। संवाद
विज्ञापन




रेलवे ट्रैक बन रहा नशेड़ियों का अड्डा

खटीमा। रेलवे पटरियों पर सुबह से शाम तक नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है। नशेड़ी सुबह से ही पटरी में बैठकर चरस, गांजा और शराब पीते नजर आते हैं। सूत्रों के अनुसार कुछ नशेड़ी कच्ची शराब के तस्करों से भी मिले हुए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed