फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   NCERT books are read in schools

स्कूलों में नहीं पढ़ा रहे एनसीईआरटी की किताबें

Sat, 04 Apr 2015 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सितारगंज (ऊधमसिंहनगर)।
ब्यूरो/अमर उजाला सितारगंज (ऊधमसिंहनगर)। Updated Sat, 04 Apr 2015 10:23 PM IST
विज्ञापन
NCERT books are read in schools
निजी स्कूलों पर मनमानी करने का आरोप लगाने वाली धार्मिक और सामाजिक उत्थान समिति के लोगों ने शनिवार को फिर एसडीएम दफ्तर पर प्रदर्शन किया। उन्होंने स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की मांग का ज्ञापन जिलाधिकारी को भेजा। आरोप लगाया कि स्कूलों में विद्यार्थियों को एनसीईआरटी की किताबें नहीं पढ़ाई जा रही हैं।
विज्ञापन

  शनिवार को समिति संयोजक हरीश दूबे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसडीएम दफ्तर पर  प्रदर्शन किया और उपजिलाधिकारी भगत सिंह फोनिया के माध्यम से जिलाधिकारी डा. पंकज पांडेय को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में आरोप है कि निजी स्कूलों द्वारा महंगे प्रकाशकों की किताबें मंगाई जाती है। अभिभावकों को उनके द्वारा बताई दुकानों से ड्रेस खरीदनी पड़ती है। खेल, कंप्यूटर शिक्षा, ट्रांसपोर्ट आदि के नाम पर मोटी रकम वसूली जा रही है। लेट फीस के नाम पर चक्रवृद्धि ब्याज भी लिया जाता है। आरोप लगाया कि स्कूलों की मनमानी का अभिभावकों द्वारा विरोध करने पर उनके बच्चों को स्कूल में प्रताड़ित किया जाता है। स्कूलों की मनमानी के कारण अभिभावक मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान हैं। कहा कि स्कूलों की मनमानी नहीं रोकी गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर राजू हरियाणवी, दीपक चौहान, शिशुवेंद्र सिंह, कमल कुमार, संदीप बाबा, विक्की गुप्ता, संजय सिंह, विजय सिंह, महेश दायमा, आनंद बोरा, रामचंद्र श्रीवास्तव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed