फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Nab the accused sought

गिरफ्तारी नहीं होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी 

Mon, 06 Mar 2017 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, काशीपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, काशीपुर। Updated Mon, 06 Mar 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
Nab the accused sought
आरोपियों को पकड़ने की मांग - फोटो : अमर उजाला

काशीपुर। अधिकारियों के आश्वासन पर पुलिस हिरासत में किशोर की मौत के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर प्रस्तावित धरना और प्रदर्शन टल गया है। जिससे पुलिस ने राहत की सांस ली है। मृतक के पिता ने मजिस्ट्रेटी जांच पूरी होने बाद दो दिन के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी है। 

विज्ञापन


कटोराताल पुलिस ने 26 फरवरी को एक लड़की को भगाने के आरोप में बैलजुड़ी निवासी जियाउद्दीन रजा(16) को हिरासत में लिया। 28 फरवरी को जियाउद्दीन संदिग्ध स्थिति में मृत मिला। सूचना मिलने पर सैकड़ों लोगों ने हंगामा किया तब पुलिस ने चौकी प्रभारी प्रवीन सिंह, सिपाही बलवंत समेत पांच अज्ञात सिपाहियों, घर से गायब लड़की के पिता और भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन


पुलिस ने तीन दिन में आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया था। लेकिन तीन दिन पूरे होने पर भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से शनिवार की शाम लोगों ने रविवार को अल्ली खां से जुलूस निकाल कर कोतवाली में अनिश्चितकालीन धरने की घोषणा की थी। घोषणा के अनुसार रविवार की सुबह बड़ी संख्या में लोग कोतवाली तक जुलूस निकालने के लिए अल्ली खां चौक पर जमा होने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी डॉ. जगदीश चंद्र, सीओ राजीव मोहन, सीओ बाजपुर कैलाश पंवार समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। एएसपी ने लोगों से धरना स्थगित करने की अपील करते हुए शाम चार बजे इनमें प्रमुख लोगों को अपने कार्यालय में वार्ता के लिए बुलाया। देर शाम एएसपी कार्यालय में मृतक युवक के पिता सहित प्रमुख लोगों की एएसपी और सीओ से आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर बंद कमरे में लंबी वार्ता हुई।

विवेचना अधिकारी विपिन पंत ने बताया कि वह केश से संबधित साक्ष्य जुटा रहे हैं। जिस किसी के पास कोई साक्ष्य है वह उनको देकर जांच में मदद करें। विवेचना का जल्दी ही काम पूरा हो जाएगा तभी आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।  एएसपी डॉ. जगदीश ने कहा कि आठ मार्च तक मजिस्ट्रेटी जांच और विवेचना भी पूरी होने की उम्मीद है। उसके एक दो दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी हो जाएगी।

डॉ. जगदीश ने पीड़ित के परिजनों सहित प्रमुख लोगों से शांति बनाने की अपील कर कहा कि नौ मार्च को विवेचना अधिकारी से जांच प्रगति पर विचार विमर्श होगा। हसीन खान ने पुलिस जल्दी से जल्दी आरोपियों की गिरफ्तारी कर जनता के आक्रोश को शांत करने की अपील की। मृतक के पिता मो. यामीन रजा ने मजिस्ट्रेटी जांच पूरी होने के बाद दो दिन के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर आत्मदाह करने की चेतावनी दी। बैठक में वरिष्ठ समाज सेवी अजीज कुरैशी, बसपा नेता मो. अशरफ, शम्शुद्दीन, डॉ. यूनुस चौधरी, अब्दुल आदि थे। 

काशीपुर। पुलिस हिरासत में युवक की मौत के लिए आरोपियों की गिरफ्तारी के मांग को लेकर गणमान्य लोगों के साथ पुलिस अधिकारियों की वार्ता के दौरान पत्रकारों को बैठक में नहीं बैठने दिया। जिससे पत्रकारों में आक्रोश है। हालांकि बैठक के बाद डॉ. जगदीश ने बैठक में पत्रकारों को नहीं आने देने का कारण आफिस में स्थान की कम होना बताया है। 


काशीपुर। विभिन्न सामाजिक संगठनों से लोगों ने एएसपी डॉ. जगदीश से मुलाकात कर किशोर की हत्या के आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की। कहा कि हत्या के आरोपी शीघ्र गिरफ्तार होने चाहिए साथ ही नगर में शांत, अमन चैन बना रहे। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष आसिफ रजा ने कहा कि पुलिस को यह ध्यान रखना चाहिए कि इस घटना को लेकर सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने न पाए। जुबैर सिद्दीकी ने कहा कि पुलिस हिरासत में युवक की मौत से सभी जाति धर्मों के लोगों में आक्रोश है। यहां आरिफ खान, एमए राहुल, सरफरोज वकील, सरफरोज चौधरी, अब्दुल कादिर, तौकीर अंसारी आदि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed