फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   MLA of Kashipur Trilok singh Cheema

अगर जिला बना तो काशीपुर बनेगा : त्रिलोक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 01:26 AM IST
विज्ञापन
MLA of Kashipur Trilok singh Cheema
नवनिर्वाचित विधायक त्रिलोक सिंह चीमा - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। नवनिर्वाचित भाजपा विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने कहा कि काशीपुर को जिला बनाने का प्रयास लगातार जारी रहेगा। अगर क्षेत्र में कभी कोई जिला बनाया गया तो वह जिला काशीपुर बनेगा। इसके लिए वह हरसंभव प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मंत्री बनाने की उनकी कोई मांग नहीं है, लेकिन अगर पार्टी पद देगी तो उसे स्वीकार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाएं भी बढ़ाने के प्रयास होंगे। उन्होंने कहा कि मतदान से पहले हुए विरोध की स्थिति अब खत्म हो चुकी है। वह सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को लेकर आगे बढ़ेंगे। उन्होंने टिकट के लिए केंद्र सरकार और भाजपा हाईकमान का धन्यवाद किया। कहा कि क्षेत्र की जनता के प्यार के लिए दिल से आभारी हैं। क्षेत्र की शांति व्यवस्था को भंग करने वाले किसी भी व्यक्ति का समर्थन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भितरघात का मतदाताओं पर कोई असर नहीं पड़ा क्योंकि जो व्यक्ति वोट देता है वह अपने मन से देता है। किसी के कहने पर कोई किसी को मतदान नहीं करता।
विज्ञापन

त्रिलोक के पिता पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान विरोध करने वाले लोग कौन-कौन थे, किस-किस ने पार्टी में रहते हुए त्रिलोक का विरोध किया, यह भाजपा हाईकमान जानता है। भितरघात करने वालों के नाम पार्टी जानती है। आगे की कार्रवाई पार्टी के स्तर से ही होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बार एसोसिएशन ने नवनिर्वाचित विधायक चीमा को जीत पर बधाई
काशीपुर। काशीपुर बार एसोसिएशन की बैठक में अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि नई सरकार एवं नवनिर्वाचित विधायक त्रिलोक सिंह चीमा से क्षेत्रवासियों को काफी अपेक्षा हैं। उम्मीद जताई कि वह काशीपुर क्षेत्र का विकास करेंगे और अपने वायदे के मुताबिक काशीपुर को जिला घोषित कराएंगे। वहीं अधिवक्ताओं के लिए पेंशन आदि सुविधाओं का प्रयास करेंगे। कहा काशीपुर पौराणिक नगरी है, यहां पर्यटन की अधिक संभावनाएं हैं। यहां पर्यटन स्थल तीर्थ द्रोणासागर, गिरीताल, चैती मंदिर विकसित किया जाना चाहिए। बार अध्यक्ष संजय चौधरी, सचिव प्रदीप चौहान, उपाध्यक्ष ताजबर अब्बास, उपसचिव अनिल कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष सनत कुमार पैगिया, आय-व्यय निरीक्षक भास्कर त्यागी, पुस्तकालय अध्यक्ष कैलाश सिंह बिष्ट, प्रेस प्रवक्ता शैलेंद्र कुमार मिश्रा, रहमत अली, अनूप विश्नोई, अभिषेक कांबोज, अमन राणा, सोनल सिंघल, गौरव राजपूत ने विधायक त्रिलोक सिंह चीमा को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed