{"_id":"6096dde28ebc3ed20242d42b","slug":"mla-bought-36-oxygen-concentrators-sitarganj-news-hld4237978191","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने खरीदे 36 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने खरीदे 36 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र में बिगड़ती स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए विधायक सौरभ बहुगुणा ने पहल तेज कर दी है। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में ऑक्सीजन की कमी वाले मरीजों के बेहतर इलाज के लिए 36 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर खरीद मशीनों की खरीद की है। इनमें से 19 मशीनें रविवार को तीन अस्पतालों में पहुंच भी जाएंगी। बताया कि सरकारी अस्पताल में कोविड के मरीजों के लिए सात बेड का आइसोलेशन वार्ड भी तैयार किया जाएगा।
शनिवार को विधायक ने बताया कि उपलब्ध संसाधनों के साथ सरकार कोरोना महामारी से मजबूती से लड़ रही है। संक्रमण बढ़ने से सभी मरीजों को ऑक्सीजन सिलिंडर या कंसन्ट्रेटर उपलब्ध कराना बड़ी चुनौती बना हुआ है। इसकी गंभीरता को देखते हुए उन्होंने 36 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर मशीन खरीदी हैं। रविवार को सितारगंज, शक्तिफार्म और बरा के सरकारी अस्पतालों में 19 मशीनें भी लगा दी जाएंगी।
इससे अस्पतालों में आने वाले गंभीर मरीजों को तुरंत इसका लाभ मिलेगा। बताया कि सीएमओ डॉ. डीएस पंचपाल और चिकित्साधीक्षक डॉ. राजेश आर्या से बात कर नगर के सीएचसी में सात बेड का आइसोलेशन वार्ड भी बनाया जाएगा। इनमें ये कंसन्ट्रेटर मशीनें लगाई जाएंगी। उन्होंने जनता से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने और घरों में सुरक्षित रहने की अपील की।