फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Minor knife killed, four injured in minor dispute

मामूली विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या, चार लोग घायल

Tue, 07 Mar 2017 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर Updated Tue, 07 Mar 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
Minor knife killed, four injured in minor dispute
परिजनों से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
 ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र की  राजा कॉलोनी में दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसमें एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। लाठी डंडों के वार से तीन लोग बुरी तरह चोटिल हो गये। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और अन्य घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्र में दबिश देकर दो लोगों को हिरासत में लिया है। अन्य की तलाश जारी है। इस मामले में अभी मुकदमा दर्ज नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करने वाला 25 वर्षीय शिवरतन पुत्र किशन लाल अपने परिवार के साथ ट्रांजिट कैंप की राजा कॉलोनी में रहता है। बताया जा रहा है कि सोमवार देर शाम शिवरतन का एक रिश्तेदार दिनेश बाइक पर सवार होकर बाजार से घर की ओर आ रहा था। परिजनों का आरोप है कि इसी दौरान उसकी बाइक का पिछला पहिया पानी भरे गड्डे में आ गया और कीचड़ उछलकर क्षेत्र के ही प्रवेश गंगवार पुत्र अशोक गंगवार के ऊपर गिर गया। इसी बात को लेकर प्रवेश ने दिनेश के साथ मारपीट कर दी। दिनेश ने जब शिवरतन को मामले से अवगत कराया तो उसने थाने में जाकर पुलिस को मामले की लिखित जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि जब शिवरतन द्वारा पुलिस में की गई शिकायत का पता प्रवेश को चला तो वह अपने भाई विवेक, आकाश, प्रमोद सहित करीब आधा दर्जन लोगों के साथ लाठी डंडों से लैस होकर शिवरतन के घर में घुस गया और मारपीट शुरू कर दी। शिवरतन द्वारा विरोध करने पर प्रवेश ने उसके पेट में चाकू मार दिया, जिससे उसकी आंतें बाहर निकल गई, मारपीट में शिवरतन का भाई ओमप्रकाश, तेजपाल के साथ ही पूरन और कुछ अन्य लोग भी घायल हो गये।
विज्ञापन
विज्ञापन



सूचना मिलने पर पहुंचे विधायक राजकुमार ठुकराल सभी घायलों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां जांच के बाद डाक्टरों ने शिवरतन को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस की एक टीम ने घटनास्थल पर दबिश देकर दो लोगों को हिरासत में ले लिया।  शिवरतन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जबकि घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।


रुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप के राजा कॉलोनी में विवाद के बाद हुई हत्या के मामले में परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस हत्या से पहले हुई मारपीट को गंभीरता से लेती तो शिवरतन की मौत नहीं होती। मृतक के परिजनों के अनुसार जब प्रवेश ने दिनेश के साथ मारपीट की तो शिवरतन ने ट्रांजिट कैंप थाने में जाकर पुलिस को लिखित तहरीर दी, लेकिन पुलिस एक घंटे तक मौके पर नहीं पहुंची। परिजनों के मुताबिक हमलावरों ने इस बात से चिढ़कर मृतक शिवरतन के घर में घुसकर हत्या की घटना को अंजाम दे दिया।

। चाकूबाजी में मारे गये युवक राजा कालोनी निवासी शिवरतन की पिछले वर्ष मई माह में शादी हुई थी, उसकी मौत से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है। उसकी पत्नी सहित अन्य परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन जहां मृतक की मौत पर आंसू बहा रहे हैं वहीं अस्पताल में घायल पड़े मृतक के दो भाइयों की भी उन्हें चिंता सता रही है।



ट्रांजिट कैंप की राजा कालोनी में हत्या के बाद एएसपी मंजूनाथ टीसी सहित पुलिस की चीता मोबाइल टीम हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए दबिश में जुट ई है। एएसपी के अनुसार दो हमलावरों को हिरासत में लिया जा चुका है, अन्य की धरपकड़ के लिए पुलिस की तीन टीमों को दबिश के लिए लगाया गया है। जल्द ही हमलावर पुलिस की गिरफ्त में होंगे। अभी इस मामले में मुकदमा दर्ज नहीं हो पाया है।

.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed