{"_id":"6180106faf0c5008687c8aa4","slug":"mill-will-be-started-from-20-november-sitarganj-news-hld443364746","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 नवंबर से चालू होगी चीनी मिल : चुघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 नवंबर से चालू होगी चीनी मिल : चुघ
विज्ञापन
सितारगंज चीनी मिल में अधिकारियों से कार्य की प्रगति जानते गन्ना सचिव हरबंश सिंह चुघ।
- फोटो : SITARGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सितारगंज। चार साल से बंद चीनी मिल में इस बार पेराई सत्र शुरू कराने को लेकर शासन की कवायद तेज हो गई है। 20 नवंबर से मिल शुरू होगी। इसको लेकर गन्ना सचिव हरबंश सिंह चुघ ने मिल में मरम्मत कार्यों का निरीक्षण किया।
सोमवार को गन्ना सचिव चुघ चीनी मिल पहुंचे। यहां उन्होंने मिल में संचालित इलेक्ट्रिकल्स वर्क, वायलर, टीनशेड, सड़क, ईटीपी प्लांट आदि कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने कर्मचारियों को कार्य तेजी लाने के निर्देश दिए। कहा कि मिल की मरम्मत के कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। बताया कि 20 नवंबर तक मिल शुरू कर दी जाएगी। सरकार मिल संचालन को लेकर गंभीर है। मिल की मरम्मत में जुटे अधिकारियों व कर्मचारियों के कार्यों की सराहना भी की। उन्होंने गन्ना तौल केंद्र भी मिल चालू होने से पहले तैयार कराने को कहा।
चुघ इससे पहले भी तीन बार मिल का दौरा कर कार्यों का जायजा ले चुके हैं। वहां चीनी मिल के सीसीओ डॉ. राजीव कुमार, सीए इंचार्ज संजय पांडेय, आशीष कुमार त्रिवेदी, राजेंद्र सिंह, भूपेश कुमार राय आदि थे।