फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   men dead in a road accdent

बेटे की शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे पिता की हादसे में मौत

Thu, 17 Jan 2019 12:38 AM IST
विपिन कुमार अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: विपिन कुमार Updated Thu, 17 Jan 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
men dead in a road accdent
खटीमा सरकारी अस्पताल में घायल बाइक सवार मोहित सिंह राणा। - फोटो : amar ujala

पीलीभीत रोड पर चारुबेटा के पास बुधवार देर शाम एक अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार को रौंद डाला। सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। बता दें कि युवक अपने पुत्र की शादी के कार्ड बांटकर पड़ोसी देश नेपाल के महेंद्र नगर से लौट रहा था। देर रात तक अस्पताल में परिजनों का जमावड़ा लगा रहा। 

विज्ञापन



 देर शाम चारुबेटा पहाड़ी कॉलोनी के पास से 45 वर्षीय दीवान सिंह को गंभीर हालत में 108 सेवा ने अस्पताल में पहुंचाया। मृतक के पुत्र मोहित ने बताया कि उसके भाई विक्रम की 22 जनवरी को शादी होनी है। पिता साइकिल से नेपाल के महेंद्र नगर क्षेत्र में रहने वाले रिश्तेदारों को निमंत्रण पत्र बांट कर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


इस बीच करीब सात बजे पहाड़ी कॉलोनी के पास अज्ञात वाहन ने पीछे से उनकी साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच। मृतक के परिवार में छह पुत्र उमेश, विक्रम, दीपक, आनंद पाल, जितेंद्र और बब्बू व पत्नी शांति देवी है। अस्पताल में डॉ. केसी पंत ने दीवान को मृत घोषित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में चारूबेटा क्षेत्र के कैलाश समेत अन्य लोगों ने बताया कि हादसा एक जिप्सी की टक्कर से हुआ। फिलहाल पुलिस को कोई तहरीर नहीं सौंपी गई थी। इधर, बताया गया कि चारुबेटा के पास साइकिल सवार बरी अंजनिया निवासी 27 वर्षीय जितेंद्र मौर्य को भी वाहन ने टक्कर मारी जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


इधर, नौगवांठग्गू गांव के मोहित सिंह राणा को भी रिश्तेदारों ने घायल हालत में अस्पताल पहुंचाया। बताया कि वह करीब साढ़े सात बजे बाइक से घर लौट रहा था और दुर्घटना हो गई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed