फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   memory of indira gandhi and rani luxmi bai

Udham Singh Nagar News: इंदिरा गांधी और रानी लक्ष्मीबाई को किया याद

Sun, 19 Nov 2023 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 19 Nov 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
memory of indira gandhi and rani luxmi bai
रुद्रपुर के गांधी पार्क में स्व इंदिरा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण करते कांग्रेसी। स्रोत आयोज
रुद्रपुर। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने पूर्व पीएम इंदिरा गांधी और रानी लक्ष्मीबाई की जयंती मनाई। गल्ला मंडी में आयोजित कार्यक्रम में महासभा के अध्यक्ष पं. सुरेश चंद शर्मा की अगुवाई में कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सुरेश चंद शर्मा, महानगर अध्यक्ष नितिक कौशिक और अन्य की सहमति से प्रदीप शर्मा को जिलाध्यक्ष चुना गया। वहां पर सह संयोजक बीडी शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष नितिन शर्मा, महानगर अध्यक्ष सुहासिनी द्विवेदी, गजानन शर्मा, अजय पाल, संजय शुक्ला, शुभम भारद्वाज, राहुल भारद्वाज आदि थे।
विज्ञापन


सितारगंज में भी इंदिरा को दी गई श्रद्धांजलि
सितारगंज। कांग्रेसियों ने पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की जयंती पर उन्हें याद किया। वहां पर वरिष्ठ कांग्रेसी नवतेज पाल सिंह, नगर अध्यक्ष सरताज अहमद, हरपाल सिंह, करन जंग, हरप्रीत सिंह, रामनगीना प्रसाद, वसीम मियां, जानकी कोहली आदि थीं।
विज्ञापन


रुद्रपुर में कांग्रेसियों के अलग-अलग गुटों ने मनाई जयंती
रुद्रपुर। पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेसियों ने उन्हें याद किया। रविवार को जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा और महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वहां पर प्रदेश प्रवक्ता सौरभ चिलाना, योगेश चौहान, सुनील आर्य, सतीश राजपूत, संजय गुप्ता, बाबू विश्वकर्मा, शमशेर अली, मुन्ना लाल पवार थे। इधर, महिला कांग्रेस की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मीना शर्मा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क में जयंती मनाई। वहां पर महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मोनिका ढाली, पूर्व महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा, हरीश बाबरा, विजय यादव, संजीव रस्तोगी, रामप्रसाद, प्रीति साना, अशफाक अहमद, परवेज कुरैशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंदिरा प्रियदर्शिनी पुरस्कार से किया सम्मानित

काशीपुर। महानगर युवा कांग्रेस की ओर से पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की जयंती पर इंदिरा प्रियदर्शिनी अवार्ड-2023 कार्यक्रम का आयोजन किया गया।नवचेतना भवन में हुए कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष युवा कांग्रेस राहुल की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। वहां पर डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, महानगर अध्यक्ष पूजा सिंह, मुक्ता सिंह, इंदूमान, उमा वात्सल्य, गीता चौहान, कामाक्षी सिंह, पार्षद मुनेश, रोशनी बेगम, कुमकुम सक्सेना, लता शर्मा, अजीता शर्मा, हुस्न जहां, रुबी सैफी, काजल सौदा, शर्मा परवीन, संतोष देवी, सीमा अंसारी, लक्ष्मी, चंद्रावती, अक्षिता, आकांक्षा गुप्ता, यासमीन आदि को अवार्ड दिया गया। वहां पर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, वसीम अकरम, लवदीप सिंह, साहिल रजा, अंचित शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed