{"_id":"68b5349e533e5c3d2c05dd39","slug":"man-was-murdered-after-being-invited-to-a-birthday-party-in-kashipur-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Crime News: जन्मदिन की पार्टी में बुलाकर युवक की हत्या, माथे पर मारी गोली; पुलिस तलाश में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Crime News: जन्मदिन की पार्टी में बुलाकर युवक की हत्या, माथे पर मारी गोली; पुलिस तलाश में जुटी
Mon, 01 Sep 2025 11:22 AM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: हीरा मेहरा
Updated Mon, 01 Sep 2025 11:22 AM IST
सार
काशीपुर में एक पुराने विवाद को लेकर आरोपियों ने एक युवक को जन्मदिन की पार्टी के बहाने बुलाकर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई हैं।
विज्ञापन
काशीपुर गोलीकांड
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर में एक पुराने विवाद को लेकर आरोपियों ने एक युवक को जन्मदिन की पार्टी के बहाने बुलाकर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई हैं।
विज्ञापन
ग्राम रम्पुरा शांति नगर निवासी जसवीर सिंह उर्फ टोनी (42) पुत्र कुलदीप सिंह एक पेपर मिल में ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। बीते रविवार की रात लगभग दस बजे वह ड्यूटी से घर पहुंचा। इसी दौरान लगभग साढ़े दस बजे एक युवक बाइक से आया और अपने जन्मदिन की पार्टी की बात कहकर जसवीर सिंह को अपने साथ कुमाऊं कॉलोनी शिव मंदिर के पास यूकेलिप्टिस के बाग में ले गया। बताया जा रहा है वहां पर पहले से 3-4 युवक मौजूद थे। इस दौरान उसकी किसी बात को लेकर कहासुनी हुई और जसवीर सिंह की माथे पर गोली मार कर मौके से युवक भाग गए। वहीं कुमाऊं कॉलोनी में मंदिर के पास गणेशोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। वहां मौजूद किसी युवक ने उसको यूकेलिप्टिस के बाग में उसे गंभीरावस्था में देखा और उसकी पहचान टोनी के रूप में की। तब युवक उसको बाइक से सरकारी अस्पताल लेकर आए और परिजनों को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन
पिता कुलदीप सिंह ने बताया सरकारी अस्पताल के डॉक्टर ने घायल की गंभीर हातल को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। पिता ने बताया वह टोनी को मुरादाबाद लेकर जा रहे थे कि टोनी ने रास्ते में दम तोड़ दिया। उधर, जानकारी होते पुलिस सरकारी अस्पताल पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी कर आरोपियों की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन
प्रथम दृष्टता युवक को गोली किसी पुराने विवाद के चलते मारने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। - दीपक सिंह, सीओ, काशीपुर