फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Man Found Dead in Nanakmatta

आबादी के बीच खाली प्लाट में युवक का शव मिलने से सनसनी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
Man Found Dead in Nanakmatta
मृतक अंग्रेज सिंह। (फाइल फोटो) - फोटो : SITARGANJ
नानकमत्ता। आबादी के बीचोंबीच खाली प्लॉट में युवक का शव सड़ी गली हालत में मिलने से हड़कंप मच गया। शव पांच से छह दिन पुराना लग रहा था। सीओ खटीमा मनोज ठाकुर ने बताया कि मृतक की पहचान वार्ड नंबर तीन निवासी अंग्रेज सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया।
विज्ञापन

रविवार की दोपहर वार्ड नंबर तीन बालाजी मंदिर वाली गली मे आबादी के बीच धर्मेंद्र सिंह के खाली प्लाट में युवक का शव पड़ा मिला। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष योगेश कुमार एसआई नवीन बुधानी समेत अन्य पुलिस कर्मियों के साथ मौके पहुंच गए। वहीं, गांव में शव मिलने की खबर से दहशत फैल गई। मौके पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे वार्ड नंबर तीन निवासी राज सिंह ने मृतक की पहचान अपने छोटे भाई अंग्रेज सिंह (32) पुत्र स्व. अजीत सिंह के रूप में की। मृतक चार भाई में तीसरे नंबर का था और नशे का आदी हो गया था। राज सिंह ने बताया कि वह पहले भी कई कई दिन तक घर नहीं आता था। इस बार भी वह एक मई से घर नहीं आया था। अंग्रेज की मौत की सूचना से मां सुमित्रा कौर, भाई सुखविंदर सिंह, राज सिंह तथा बग्गी सिंह का रो रोकर बुरा हाल हो गया। थानाध्यक्ष योगेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed