{"_id":"6965537a72d12b0666018916","slug":"man-dies-under-suspicious-circumstances-in-transit-camp-area-murder-suspected-rudrapur-news-c-242-1-rdp1022-135643-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में संदिग्ध हालात में व्यक्ति की मौत, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में संदिग्ध हालात में व्यक्ति की मौत, हत्या की आशंका
Tue, 13 Jan 2026 01:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 13 Jan 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र के हनुमान मंदिर ढाल के पास संदिग्ध हालात में पप्पू वर्मा (42) पुत्र फतेह बहादुर वर्मा की मौत हो गई। उसका शव नग्न हालत में बरामद हुआ। शरीर पर चोट और रगड़ के निशान होने पर हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
थानाध्यक्ष मोहन चंद्र पांडे ने बताया कि सोमवार सुबह डायल 112 पर सूचना मिली कि हनुमान मंदिर ढाल के पास एक व्यक्ति बेसुध पड़ा है। इस पर वह टीम के साथ पहुंचे। शव दीपक इंडस्ट्रीज के पास सड़क किनारे नग्न हालत में बरामद हुआ। मृतक की आंख में चोट के निशान मिले जबकि बांये कंधे व दाहिने हाथ में चोट व रगड़ के निशान पाए गए। मृतक की शिनाख्त मूलरूप से ग्राम मर्थुवा, सरैय्या, थाना महाराजा गंज, (यूपी) व हाल आजादनगर वार्ड तीन निवासी पप्पू वर्मा के रूप में हुई। पप्पू की पत्नी ने पुलिस को बताया कि पति नशे के आदी थे। पिछले कुछ समय से वह एक-दूसरे से अलग रह रहे थे।
सीओ प्रशांत कुमार ने बताया शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का पता चलेगा।
फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
मौत का मामला संदिग्ध होने पर पुलिस ने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने घटनास्थल से मिट्टी, खून, बाल आदि सैंपल एकत्र किए। जांच रुद्रपुर एफएसएल में होगी।