{"_id":"585ad2874f1c1b1e64e3af14","slug":"man-arrested-with-over-nine-million-new-currency","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ लाख की नई करेंसी संग युवक धरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ लाख की नई करेंसी संग युवक धरा
अमर उजाला ब्यूरो सितारगंज
Updated Thu, 22 Dec 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पुलिस ने दो हजार के नोटों की 450 नोटों के साथ एक युवक को धर दबोचा। युवक नई करेंसी की पांच गड्डियां कार में डालकर खटीमा ले जा रहा था। पुलिस ने नए नोट जब्त कर आयकर विभाग को कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी है। कोतवाल बीएस भाकुनी ने बताया कि क्षेत्र में कालेधन को खपाने की शिकायतें मिल रही थी। इस पर बुधवार को एक युवक को नए नोटों के साथ गिरफ्तार किया गया है। क्षेत्र में पहली बार नए नोटों की करेंसी के साथ युवक के पकड़े जाने से हड़कंप मच गया है।
बुधवार दोपहर मुखबिर ने पुलिस को दो हजार के नए नोटों की तस्करी की सूचना दी। इस पर प्रभारी निरीक्षक बीएस भाकुनी ने पुलिस टीम के साथ महाराणा प्रताप चौक पर चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान पुलिस ने स्विफ्ट कार संख्या यूके06एएच-2240 को रोक लिया। तलाशी लेने पर कार सवार वार्ड संख्या चार खटीमा निवासी महेंद्र अग्रवाल पुत्र बाबू लाल के पास से सफेद रंग का बैग बरामद हुआ।
बैग में दो हजार के नोटों की पांच गड्डियां बरामद हुई। नोटों की कुल संख्या 450 है। पुलिस ने करेंसी को जब्त कर लिया और और महेंद्र को कोतवाली ले आई। प्रभारी निरीक्षक बीएस भाकुनी ने बताया कि युवक के पास बरामद नोटों का कोई भी ब्यौरा नहीं था। बताया कि मामले में कार्रवाई के लिए आयकर विभाग को रिपोर्ट भेजी है। उन्होंने कहा कि कालेधन को खपाने की शिकायतें मिल रही थीं। पुलिस पिछले कई दिनों से छानबीन में जुटी थी, आज सफलता मिली है।