{"_id":"91742f066e5ed8932dd972f915723f13","slug":"making-agricultural-production-more-steps-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिक कृषि उत्पादन लेने के उपाय बताए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिक कृषि उत्पादन लेने के उपाय बताए
ब्यूरो/अमर उजाला काशीपुर (ऊधमसिंहनगर)।
Updated Sat, 09 May 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषि महोत्सव खरीफ-2015 कृषि गोष्ठी में कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को उन्नत बीज, कीटनाशकों का प्रयोग और खरपतवार से फसलों को बचाने और भू्मि संरक्षण के लिए मृदा परीक्षण कराने की जानकारी दी। विभिन्न विभागों ने प्रदर्शनी में स्टाल लगाकर जानकारियां दी।
आत्मा के अध्यक्ष जगजीत सिंह की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसमें ग्राम जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों ने शिरकत की। भूमि संरक्षण अधिकारी रविंद्र कुमार खुल्बे, मृदा परीक्षण केंद्र रुद्रपुर के दिग्विजय सिंह ने मिट्टी की जांच की जानकारी दी। वहीं गन्ना वैज्ञानिक डा. मुन्ना लाल ने गन्ना उत्पादन बढ़ाने, खंड विकास अधिकारी शंकर दत्त गर्जोला ने विकास खंड की योजनाओं, कृषि विज्ञान केंद्र के डीपी सिंह ने दलहन और मत्स्य वैज्ञानिक डा. एसके शर्मा ने मत्स्य पालन के बारे में बताया। बैंक आफ बड़ौदा ने कृषि ऋण और बीमा अधिकारियों ने बीमा की ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक सतीश शर्मा ने उद्यान लगाने की जानकारी दी। परिसर में कृषि, उद्यान, मत्स्य पालन, रेशम, पशु पालन, कृषि इफ्को, डेयरी, गन्ना विभागों नेे स्टाल लगाकर अपने विभागों की जानकारी दी। साथ ही उत्पाद भी बांटे गए।
गोष्ठी में सहायक कृषि अधिकारी नरेश पाल, पीपी शर्मा, बाबू राम, केएस सागर, बहादुर सिंह, किशोर, सत्यपाल सिंह, वंदना जोशी, पीसी पाठक मौजूद थे।