{"_id":"6a9d0a7970fd60309f023f34","slug":"woman-swindled-of-cash-and-jewelry-after-being-hypnotized-case-registered-against-three-unidentified-persons-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रपुर: सम्मोहन के झांसे में लेकर महिला से नकदी और जेवरात की ठगी, तीन अज्ञात पर केस; पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रपुर: सम्मोहन के झांसे में लेकर महिला से नकदी और जेवरात की ठगी, तीन अज्ञात पर केस; पुलिस जांच में जुटी
Sun, 06 Sep 2026 12:09 PM IST
गायत्री जोशी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर
Published by: गायत्री जोशी
Updated Sun, 06 Sep 2026 12:09 PM IST
सार
रुद्रपुर में तीन अज्ञात युवकों ने कथित तौर पर सम्मोहन के जरिए एक महिला से नकदी, मोबाइल और जेवरात ठग लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
FIR Demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रुद्रपुर के रम्पुरा वार्ड 25 में शनिवार शाम बाजार से घर लौट रही महिला के साथ कथित तौर पर सम्मोहन के जरिए ठगी का मामला सामने आया है। तीन अज्ञात युवकों ने पहले महिला को रास्ते में रोककर बातचीत की और फिर उसे अपने झांसे में ले लिया। आरोप है कि युवकों ने महिला से सात हजार रुपये और मोबाइल फोन ले लिया। इसके बाद महिला उनके प्रभाव में आकर घर पहुंची और वहां से नकदी व जेवरात लेकर वापस आ गई। उसने घर से लाए जेवरात और नकदी भी तीनों युवकों को सौंप दी।
युवकों के जाने के बाद महिला को होश आया तो उसे अपने साथ हुई ठगी का पता चला। उसने आसपास आरोपितों की तलाश की, लेकिन उनका सुराग नहीं मिला। पीड़िता रामवती पत्नी महेंद्र ने पुलिस से आरोपितों को पकड़कर नकदी और जेवरात बरामद कराने की मांग की है। एसएसआई खुशवंत सिंह ने बताया कि तीन अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।