फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Maintainance charges increases, people got angry.

मरम्मत शुल्क बढ़ाने पर मेट्रोपोलिस में आक्रोश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Maintainance charges increases, people  got angry.
रुद्रपुर में मेट्रोपोलिस सिटी में बैठक करते लोग। - फोटो : RUDRAPUR
शहर की पॉश कॉलोनी मेट्रोपोलिस में एसोसिएशन की ओर से मरम्मत शुल्क बढ़ाने पर लोग गुस्सा उठे। उन्होंने कॉलोनी के विला क्लब में एकत्रित होकर विरोध जताया। इस पर एसोसिएशन ने मेंटेनेंस चार्ज को घटाकर 1.20 रुपये कर दिया गया है।
विज्ञापन

दरअसल, कॉलोनी में एक रुपये प्रति स्कवायर फीट की दर से मेंटेनेंस चार्ज लिया जाता है। एक फरवरी से चार्ज को मेट्रोपोलिस रेजिडेंट्स वेलफ़ेयर एसोसिएशन की ओर से 1.80 रुपये कर दिया गया। इसके तहत 1.40 रुपये मेंटेनेंस चार्ज व 40 पैसे रंगाई-पुताई के लिए वसूले जाने का फरमान जारी कर दिया गया। रविवार को आम सभा के बाद निवासी नारेबाजी करते हुए एमआरडब्ल्यूए के फेसिलिटी कार्यालय पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

एमआरडब्ल्यूए के अध्यक्ष देवेन्द्र शाही के पहुंचने पर तमाम तर्क-वितर्क हुए उसके बाद एसोसिएशन की ओर से मेंटेनेंस चार्ज घटाकर 1.20 रुपये कर दिया गया। इसके साथ ही विद्युत का व्यक्तिगत कनेक्शन लेने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र भी जारी किया गया। इस संबंध में प्रवीण कोठारी, एएन मिश्र एवं अमित अग्रवाल की 3 सदस्यीय कमेटी गठित कर दी गई है, जो लेखाजोखा एवं निवासियों से सुझाव लेने के बाद 28 फ़रवरी तक एमआरडब्ल्यूए को अपनी रिपोर्ट देगी। वहां राजीव भटनागर, केएस कार्की, असलम कोहरा, संजय अरोरा, राजेश तिवारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed