फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Mahapanchayat After Double Murder

किसान भाईयों की हत्या में नामजद सभी आरोपियों को भेजा जाए जेल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Mahapanchayat After Double Murder
रुद्रपुर आवास विकास गुरुद्वारे के बाहर तैनात पुलिस फोर्स। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। प्रीतनगर गांव में मंगलवार को मेड़ के विवाद में किसान भाइयों की हत्या के मामले में परिजनों को न्याय दिलाने के लिए शुक्रवार को आवास विकास गुरुद्वारे में महापंचायत की गई। इसमें पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े करते हुए मामले में नामजद दरोगा और उसके दो बेटों को बचाने के प्रयास का आरोप लगाया गया। आक्रोशित लोगों ने विरोध स्वरूप पुलिस कार्यालय में धरना देने का निर्णय लिया तो हड़कंप मच गया। एसएसपी और एसपी सिटी ने गुरुद्वारे पहुंचकर लोगों समझाते हुए उनकी मांगें मानने का आश्वासन दिया। इधर, हंगामे की आशंका को देखते हुए गुरुद्वारे के बाहर पुलिस फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन

आवास विकास स्थित गुरुद्वारे में हुई महापंचायत में मृतक भाइयों के पिता सरदार अजीत सिंह की मौजूदगी में जिलेभर के साथ ही यूपी के बहेड़ी, रामपुर, बिलासपुर, बरेली आदि स्थानों से सैकड़ों की संख्या में सिख समुदाय के लोग पहुंचे। पीड़ित किसान परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए सभी ने उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया। वक्ताओं ने कहा कि प्रीतनगर गांव में किसान भाइयों गुरकीर्तन सिंह और गुरपेज सिंह की हत्या में गांव के ही राकेश मिश्रा, उसके दरोगा भाई राजेश मिश्रा और दरोगा के बेटों शिवम और शुभम के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने मुख्य आरोपी राकेश मिश्रा को तो गिरफ्तार कर लिया लेकिन नामजद तीनों पिता-पुत्रों को जेल भेजने की बजाय हिरासत में लिया। उन्हेें 24 घंटे बाद भी कोर्ट में पेश नहीं किया गया। इससे पता चलता है कि पुलिस उन्हें बचाने का प्रयास कर रही है। इसके बाद विरोध स्वरूप उन्होंने पुलिस कार्यालय में धरना देने का निर्णय लिया। इसकी सूचना मिलते ही एसएसपी डीएस कुंवर और एसपी सिटी ममता बोहरा गुरुद्वारे पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने एसएसपी से हत्या में नामजद दरोगा के खिलाफ धारा 120बी के तहत मुकदमा दर्ज करने और उसके बेटों को भी जेल भेजने की मांग की। एसएसपी की ओर से शनिवार तक नामजद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के आश्वासन पर लोगों ने पुलिस कार्यालय में धरना देने का निर्णय वापस ले लिया। वहां तराई किसान संगठन के अध्यक्ष तजिंदर विर्क, यूपी सरकार में राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, हरभजन विर्क, हरपाल सिंह, निर्मल सिंह हंसपाल, संदीप चीमा, सुखदेव नामधारी, विक्रमजीत सिंह आदि थे।
परिवार की मदद के लिए 13 लोगों की कमेटी का गठन
रुद्रपुर। पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप चीमा ने बताया कि परिवार की मदद के लिए गठित कमेटी और समाज के लोग मिलकर मुकदमे का खर्च वहन करेंगे। एक स्कूल प्रबंधक ने मृतकों के बच्चों को निशुल्क पढ़ाने की पेशकश की है। बताया कि तय हुआ है कि पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दी जाएगी। अभी तक परिवार के लिए 10 लाख रुपये एकत्र किए जा चुके हैं। समाज के लोग मिलकर और भी रुपये एकत्र कर परिवार की मदद करेंगे। अगर परिवार पर बैंक का कर्जा होगा तो उसे भी चुकाया जाएगा। (संवाद)
रायफल की जांच दिल्ली या हैदराबाद फोरेंसिक लैब में कराने की मांग
रुद्रपुर। सिख समुदाय के लोगों ने एसएसपी से किसानों की हत्या में प्रयुक्त दरोगा की रायफल की फोरेंसिक जांच दिल्ली या हैदराबाद की फोरेंसिक लैब में कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि रायफल की जांच देहरादून फोरेंसिक लैब में हुई तो अधिकारी अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर जांच को प्रभावित कर सकते हैं।
नामजद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। दोनों किसान भाइयों के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। प्रदेश सरकार को परिवार को 50 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता प्रदान करनी चाहिए। - सेेवा सिंह, बहेड़ी।
--
किसान परिवार को न्याय मिलना चाहिए। किसान भाइयों की हत्या में नामजद सभी आरोपियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। इस मामले की फार्स्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई होनी चाहिए। - जितेंद्र सिंह, बहेड़ी।
किसान भाइयों की हत्या में नामजद आरोपियों को बचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। अब तक सिर्फ एक आरोपी को जेल भेजा गया है। हिरासत में लिए गए सभी आरोपियों को सजा मिलनी चाहिए। - जगरूप सिंह, किच्छा।
प्रीतनगर गांव में दिनदहाड़े किसान भाइयों की हुई हत्या के मामले में अभी तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है, जो पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती है। - जयमल सिंह, बिलासपुर।

पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा
रुद्रपुर। ग्राम प्रीतनगर में हुए दोहरे हत्याकांड के पीड़ित परिवार से शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने उनके घर पहुंचकर मुुलाकात कर उनको ढाढ़स बंधाया और हरसंभव मदद का भरोसा दिया। शिक्षा मंत्री ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाएगा। यह बहुत दुखद और निंदनीय घटना है। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा है। सरकार की ओर से भी परिवार को आर्थिक मदद दिलाने का प्रयास किया जाएगा। कहा कि परिवार के बच्चों की उचित शिक्षा का भी प्रबंध किया जाएगा। उनके साथ भाजपा नेता अजय तिवारी, बीडीसी राजेंद्र कुमार, जिआउल रहमान, जसवीर सिंह, परविंदर सिंह आदि थे।

रुद्रपुर आवास विकास गुरुद्वारे में लोगों को संबोधित करते वक्ता।

रुद्रपुर आवास विकास गुरुद्वारे में लोगों को संबोधित करते वक्ता।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर के ग्राम लंका में पीड़ित परिवार को सांत्वना देते शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय।

रुद्रपुर के ग्राम लंका में पीड़ित परिवार को सांत्वना देते शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed