फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Lineman who went to disconnect electricity connection beaten up in rudrapur

Rudrapur Crime: बिजली कनेक्शन काटने गए लाइनमैन की पिटाई, पीजी संचालक पर दर्ज किया केस

Sat, 18 Nov 2023 04:40 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 18 Nov 2023 04:40 PM IST
सार

रुद्रपुर में पीजी का कनेक्शन काटने गए संविदा लाइनमैन के साथ संचालक ने गालीगलौज कर मारपीट की। साथी की पिटाई से नाराज कर्मियों ने मटकोटा बिजलीघर में शुक्रवार को प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन
Lineman who went to disconnect electricity connection beaten up in rudrapur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऊर्जा निगम का बकाया जमा नहीं करने पर पीजी का कनेक्शन काटने गए संविदा लाइनमैन के साथ संचालक ने गालीगलौज कर मारपीट की। 

विज्ञापन


साथी की पिटाई से नाराज कर्मियों ने मटकोटा बिजलीघर में शुक्रवार को प्रदर्शन किया। उन्हाेंने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। इधर, पुलिस ने जेई की तहरीर पर पीजी संचालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

जेई कुलदीप सिंह ने बकाया जमा नहीं करने वाले व्यक्तियों के घरों का कनेक्शन काटने के लिए बृहस्पतिवार को संविदा पर तैनात महेंद्र सिंह को आवास विकास भेजा था। महेंद्र अपने साथी इंद्रेश शर्मा के साथ आवास विकास रिंग रोड स्थित उन्नत कुमार बत्रा के घर पहुंचा था। भवन परिसर में मौजूद राधे पीजी के संचालक विशाल अग्रवाल उर्फ राधे ने बल पूर्वक बिजली कनेक्शन काटने का विरोध किया था। 
विज्ञापन

आरोप है कि विशाल ने महेंद्र के साथ मारपीट की और पुलिस ने भी रिपोर्ट लिखने में आनाकानी की।

इस दौरान महेंद्र सिंह, उस्मान खान, कृष्ण गोपाल, इंद्रेश शर्मा, जयप्रकाश, बबलू, सोनू, बंटी कश्यप आदि थे। इधर, पुलिस ने जेई कुलदीप सिंह की तहरीर पर विशाल पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed