फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Leopard in the well dropped Added

कुएं में गिरा तेंदुए का जोड़ा

Fri, 18 Mar 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला ब्यूरो ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 18 Mar 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
Leopard in the well dropped Added
कुएं में तेंदुए का जोड़ा - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन


 कुएं में गिरे तेंदुए  के जोड़े को वन विभाग ने रातभर निकालने का प्रयास लेकिन वह तेंदुए  के जोड़े को नहीं निकाल सके।
निकटवर्ती सीमा थाना रेहड़ के मौजा गादला मे गांव जससिहजोत (बादीगढ़) निवासी घनश्याम सिंह का खेत है।
खेत स्वामी का एक बोरिंग का लगभग बीस फीट का गहरा कुंआ है। बृहस्पतिवार देर रात शिकार की तलाश में अमानगढ़ के जंगल से निकल कर आए एक तेंदुए का जोड़ा गहरे कुएं मे जा गिरा।

शुक्रवार सुबह खेत के नजदीक रहने वाले सरदार बलबीर सिंह ने तेंदुए की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे और मामले की सूचना वन विभाग सहित खेत स्वामी को दी। 
तेंदुए के गिरने की खबर मिलते ही रेंजर सुरेंद्र सिंह व बीट इंचार्ज जयपाल सिंह स्टाफ सहित मौके पर पहुंच गए और मामले की जानकारी विभागीय अधिकारियों को दी। तेंदुए को सुरक्षित निकालने के वन विभाग ने ऑपरेशन बिग कैट शुरू कर दिया।
विज्ञापन


पहले वन विभाग ने कुंए में पुराल डालकर कुएं की गहराई कम करने का प्रयास किया लेकिन तेंदुए बाहर नही आ पाए। उसके बाद वन विभाग के लोगों ने सीढ़ी व जाल डालकर तेंदुए को बाहर निकालने का प्रयास किया लेकिन वन विभाग के सारे प्रयास विफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर डीएफओ सलिल कुमार शुक्ल ने बताया कि तेंदुए को सुरक्षित निकालने के लिए प्रयास जारी है संभव है कि अधिक भीड़ व शोरगुल होने के कारण तेंदुए बाहर नही आ पा रहे हैं। हो सकता है कि देर रात में कुएं में लगाई गई सीढ़ी व जाल के जरिए तेंदुए खुद ही बाहर आ जाए।

यदि रात में तेंदुए नही निकले तो ट्रैंक्यूलाइज्ड कर गुलदारों को बाहर निकाला जाएगा। फिलहाल उनकी देखरेख के लिए कैमरा ट्रैप लगवाकर वन विभाग के पुलिस को मौके पर तैनात कर दिया गया है। उधर तेंदुए के बस्ती के आस पास घूमने से ग्रामीणो मे दहशत बनी हुई है।

ऑपरेशन बिग कैट समय दर समय  -
6.45 सुबह - गांदला निवासी सरदार बलवीर सिंह ने कुंए में गिरे तेंदुए को देखा।
7.00 - खेत स्वामी ने वन विभाग को तेंदुए की सूचना दी गई।
7.15 - खेत स्वामी घनश्याम सिंह मौके पर पहुंचे।
7.30 - बीट इंचार्ज जयपाल सिंह व फॉरेस्ट गार्ड मो. अब्बास मौके पर पहुंचे।
8.30 - ऑपरेशन बिग कैट शुरू, कुएं में पुराल डालनी शुरू की गई
9.20 - तेंदुएको निकालने के लिए कुएं में सीढ़ी डाली गई
10.17 - कुएं मे जाल डाला गया।
11.20 - डीएफओ सलिल कुमार शुक्ल मौके पर पहुंचे।
12.57 - सीओ अफजलगढ़ यशपाल सिंह घटना स्थल पर पहुंचे।
07.20 शाम -दोबारा वन विभाग की टीम से तेंदुए को निकालने की कवायद शुरू की लेकिन असफल रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed