{"_id":"6418996e68a46d9eb80d5204","slug":"krishna-and-ankur-sold-for-30-30-lakhs-rudrapur-news-c-8-1-88328-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: 30-30 लाख में बिके कृष्णा और अंकुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: 30-30 लाख में बिके कृष्णा और अंकुर
Mon, 20 Mar 2023 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 20 Mar 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। उत्तराखंड प्रो लीग की ओर से रुद्रपुर में आईपीएल की तर्ज पर टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। सोमवार की शाम नैनीताल रोड स्थित एक होटल में 24 राष्ट्रीय खिलाड़ियों की वर्चुअल नीलामी की गई। इसमें पुणे के आईकन खिलाड़ी कृष्णा सातपुते को हल्द्वानी कैपिटल और मुंबई के अंकुर सिंह को ऊधमसिंह नगर लायंस ने सबसे अधिक 30 लाख रुपये की वर्चुअल बोली में खरीदा। उत्तराखंड के सबसे महंगे खिलाड़ी मनोज कुमार रस्तोगी रहे, जिनको बागेश्वर चैलेंजर्स ने 27 लाख रुपए की वर्चुअल बोली में खरीदा।
यूपीएल के चेयरमैन डीबी चंद ने बताया कि उत्तराखंड प्रो लीग में कुमाऊं के छह जिलों से आठ टीमों को रखा गया है। प्रतियोगिता टेनिस क्रिकेट बॉल से रुद्रपुर के जैन ग्लोबल स्कूल में 31 मार्च से से दो अप्रैल तक चलेगी। आठ टीमों के मालिकों ने निलामी के माध्यम से टीम में 15 सदस्यों का चयन किया। टूर्नामेंट में देश के अन्य राज्यों के 24 राष्ट्रीय टेनिस क्रिकेट खिलाड़ी शामिल हैं। प्रत्येक टीम में उत्तराखंड के 12 और तीन राष्ट्रीय खिलाड़ी शामिल होंगे। नीलामी में बागेश्वर चैलेंजर्स ने वर्चुअल रूप से क्रिकेट खिलाड़ी कार्तिक शर्मा को 24 लाख रुपये में खरीदा। वहीं नैनीताल टाइगर ने आशीष को 20 लाख रुपये में खरीदा। अल्मोड़ा अटैकर्स ने भरत लौहर को 10 लाख, सुनील नैन को 15 लाख और अजीत को 24 लाख रुपये की बोली लगाकर खरीदा। पिथौरागढ़ पैंथर ने जय कुमार को 17 लाख रुपये में खरीदा। इस दौरान जगजीवन कन्याल, दीपक पांडे, सीके जोशी, विक्की योगी आदि थे।
-
ये टीम टूर्नामेंट में लेंगी हिस्सा
हल्द्वानी कैपिटल
ऊधमसिंह नगर लायन
रुद्रपुर किंग
नैनीताल टाइगर
अल्मोड़ा इलेवन
बागेश्वर चैलेंजर्स
पिथौरागढ़ पैंथर
रॉयल चंपावत
ये हैं आठ टीम के मालिक
डीबी चंद ने बताया कि बागेश्वर चैलेंजर्स टीम की मालकिन दुबई की रहने वालीं नगमा खान हैं। हल्द्वानी कैपिटल टीम के ओनर डॉ. लता जोशी, ऊधमसिंह नगर लॉयन के मालिक तेजेंद्र पाल सिंह ,रुद्रपुर किंग के प्रकाश चंद्र, नैनीताल टाइगर के राजेंद्र पाल, अल्मोड़ा इलेवन टीम के नागेश चंद, पिथौरागढ़ पैंथर के प्रवीण ठाकुर और रॉयल चंपावत टीम के मालिक किशन चंद हैं।