{"_id":"61dddf1315b1380331306c91","slug":"khatima-and-dehradoon-won-the-championship-rudrapur-news-hld4506827114","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉलीबाल : खटीमा ने देहरादून को हराकर जीते 20 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वॉलीबाल : खटीमा ने देहरादून को हराकर जीते 20 हजार रुपये
विज्ञापन
रुद्रपुर स्टेडियम में वालीबाल मुकाबले में खेलते खिलाड़ी।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य स्तरीय अनुसूचित जनजाति ओपन पुरुष वॉलीबाल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में खटीमा की टीम ने देहरादून को पराजित कर दिया। खटीमा की विजेता टीम को 20 हजार रुपये पुरस्कार स्वरूप दिए गए।
मंगलवार को मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में तीन दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का समापन मुख्य अतिथि मोहन सिंह नागन्याल ने किया। फाइनल मुकाबले में उपविजेता रही देहरादून की टीम को खेल विभाग की ओर से 15 हजार रुपये और तृतीय स्थान पर रही बाजपुर की टीम को 10 हजार रुपये की नगद राशि दी गई। इससे पहले देहरादून की टीम को 25-17, 23-25, 25-22 व 27-25 के स्कोर से हराकर खटीमा विजेता बनी।
प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी निर्मला पंत ने कहा कि कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए 50 प्रतिशत ही खिलाड़ी बुलाए गए थे। वहां नैनीताल जिला क्रीड़ाधिकारी रशिका सिद्दीकी, वॉलीबाल कोच सुरेश बिष्ट व निशा, एथलेटिक्स कोच हरीश राम व रघुवीर सिंह विर्क, हॉकी कोच मोहित रावत, कैलाश, धीरज आदि थे।