फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   ITI SO trapped in the Physical abuse of woman

महिला का शारीरिक शोषण करने में फंसे एसओ आईटीआई 

Thu, 28 Apr 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Thu, 28 Apr 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
ITI SO trapped in the Physical abuse of woman
पुलिस - फोटो : Amar Ujala

एक महिला ने आईटीआई एसओ पर झांसा देकर शारीरिक शोषण की शिकायत एसएसपी से की। एसएसपी ने एएसपी से प्रारंभिक जांच कराई और एसओ को लाइन हाजिर कर दिया। शिकायतकर्ता एसओ के मकान की किराएदार है और दोनों के बीच किराए को लेकर विवाद भी चल रहा है। उन्होंने मामले की जांच सीओ पुलिस लाइन को सौंपी है। वहीं इसी महिला की शिकायत पर एसएसपी नैनीताल ने भी सीओ रामनगर को जांच दे रखी है। 

विज्ञापन


 बीते 24 अप्रैल को रेलवे पड़ाव बड़ी नहर के पास रामनगर में रहने वाली महिला ने एसएसपी अनंत शंकर ताकवाले से आईटीआई एसओ कमलेश भट्ट के खिलाफ शारीरिक शोषण करने की शिकायत की थी। एसएसपी ने गंभीरता से लेते हुए एसओ भट्ट को लाइन हाजिर कर दिया और जांच सीओ पुलिस लाइन राजेश भट्ट को सौंप दी। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि एसओ के मकान में शिकायतकर्ता बतौर किराएदार के रुप में रह रही है। उसने 23 अप्रैल को शोषण का आरोप लगाते हुए एसएसपी नैनीताल स्वीटी अग्रवाल को भी शिकायत की थी। उन्होंने सीओ रामनगर स्वतंत्र कुमार को 6 दिन के भीतर जांच कर रिपोर्ट मांगी थी। लेकिन जांच पूरी हो, इससे पहले ही वही शिकायती पत्र के साथ नाटकीय क्रम में दो दिन बाद ही महिला एसएसपी यूएसनगर के पास पहुंची और वही शिकायती पत्र दे दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच के बाद किया लाइन हाजिर
एसएसपी अनंत शंकर ताकवाले ने बताया कि महिला ने एसओ पर शोषण करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। एएसपी काशीपुर से कराई प्रारंभिक जांच के बाद एसओ भट्ट को लाइन हाजिर कर दिया गया है। मामले की जांच सीओ पुलिस लाइन को दी गई है। उनके संज्ञान में नहीं है कि मामले की जांच नैनीताल में भी हो रही है। महिला उनके पास शिकायत लेकर आई तो उन्होंने गंभीरता से लेते हुए कार्यवाही की। जांच रिपोर्ट में ही शिकायत के सही या गलत होने का पता चलेगा। 

लीगल नोटिस पहुंचने के बाद हुई शिकायत
विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक शिकायतकर्ता रेलवे पड़ाव रामनगर में एसओ कमलेश भट्ट के मकान में 15 दिसंबर 2015 से किराएदार के रुप में रह रही है। किराया नहीं देने को लेकर उसका एसओ से विवाद चल रहा है। जिसके बाद एसओ ने अधिवक्ता के माध्यम से 20 अप्रैल को महिला को मकान खाली करने का लीगल नोटिस भेजा था। 

नोटिस मिलने के बाद ही महिला ने शोषण जैसे संगीन आरोप लगाते हुए दो जिलों के एसएसपी से शिकायत की। दिलचस्प बात है कि महिला को सीओ रामनगर की जांच पर यकीन नहीं था, इसलिए उसने यूएसनगर के एसएसपी से मामले की शिकायत कर डाली। अब एक शिकायत की जांच में दो जिलों के सीओ को लगाया गया है। 

एसओ के कॉल डिटेल भी खंगाले
महिला की शिकायत मिलने के बाद कप्तान ने एएसपी को प्रारंभिक जांच सौंपी थी। जांच में एसओ के प्राइवेट और सरकारी नंबरों की बीते छह महीने की कॉल डिटेल खंगाली गई। सूत्रों ने बताया कि बीते जनवरी में शिकायतकर्ता और एसओ के बीच 13 बार बातचीत हुई है। लेकिन उसके बाद उनका आपस में संपर्क नहीं हुआ है। हालांकि सीओ की जांच रिपोर्ट के बाद ही सच सामने आएगा। 


सोलंकी के एसओ बनने की चर्चा
आईटीआई थाने में एसओ कमलेश भट्ट के लाइन हाजिर होने के बाद नए एसओ की तलाश शुरु हो गई है। एसओ की दौड़ में बन्नाखेड़ा चौकी इंचार्ज धर्मवीर सोलंकी का नाम चर्चा में है। हालांकि दूसरे जिले से ट्रांसफर होकर आने वाले नरेश चौहान के भी एसओ बनने के कयास लगाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि जिले के कई दरोगा थाने का एसओ बनने की कोशिश में लगे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed