फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   inquiry should be done regarding payment name of treatment

कोरोना : निजी अस्पतालों में इलाज के नाम पर हुए भुगतान की जांच हो

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
inquiry should be done regarding payment name of treatment
कोरोना महामारी में निजी अस्पतालों में चल रही लूटखसोट पर किच्छा विधायक राजेश शुक्ला ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के सचिव अमित नेगी से देहरादून में मुलाकात की। विधायक ने निजी अस्पतालों में कोरोना के इलाज के नाम पर हुए भुगतान की जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन

शुक्ला ने कहा कि निजी अस्पताल कोरोना महामारी संकट के दौरान अस्पतालों में बेड उपलब्ध कराने, रेमडेसिविर इंजेक्शन दिलवाने सहित इलाज के नाम पर एक-एक मरीज से कई-कई लाख रुपये का बिल वसूल कर रहे हैं। यही नहीं बिल का भुगतान नहीं करने पर अस्पताल प्रबंधन मरीजों को छुट्टी भी नहीं दे रहा।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त कई मामलों में यह देखा भी गया है कि निजी अस्पतालों में इलाज कराने के बाद गंभीर रोगियों की सरकारी अस्पताल में मौत हो गई, जिससे सरकारी अस्पतालों में कोरोना से मरने वालों का ग्राफ बढ़ गया। गरीब और असहाय लोगों ने जब आयुष्मान कार्ड पर इलाज कराने की बात की तो निजी अस्पताल के हेल्प डेस्क ने उसे मान्य नहीं होना बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे साफ है कि इन निजी अस्पतालों ने खुद का पैसा बनाने के चक्कर में ना सिर्फ मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ किया बल्कि सरकारी अस्पतालों को बदनाम भी किया। ऐसे में शासन के उच्च अधिकारियों से कोरोना संकट के दौरान इलाज के नाम पर इन निजी अस्पतालों की लूट की जांच कराई जाए दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed