फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Innerwheel Club PLANTS sAPLINGS

इनरव्हील क्लब ने रोपें छायादार पौधे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Innerwheel Club PLANTS sAPLINGS
काशीपुर में पौधा रोपते क्लब के पदाधिकारी। - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। इनरव्हील क्लब काशीपुर डिस्ट्रिक्ट 311 ने द्रोणासागर के पास स्थित गोविषाण टीले पर चिन्हित स्थान पर लगभग 220 छायादार एवं फलदार पौधे लगाकर पर्यावरण के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया।
विज्ञापन

बुधवार सुबह गोविषाण टीले पर नींबू, नाशपाती, चंपा, गुलमोहर, करौंदा, चक्रेसिया समेत अनेक प्रजाति के 220 छायादार और फलदार पौधे रोपे गए। क्लब की सचिव प्राची अग्रवाल ने कहा कि क्लब का उद्देश्य कई वर्षों से खाली पड़े गोविषाण टीले को हराभरा करना है। इसके बाद डॉक्टर दिवस पर इनरव्हील क्ल्ब की आईएसओ सुरुचि सकसेना व न्यूज एडिटर दीपिका गुड़िया ने एलडी भट्ट सरकारी अस्पताल के चिकित्साधीक्षक डॉ. पीके सिन्हा, डॉ. मदन मोहन, डॉ. अमरजीत, डॉ. शोभा कोठारी, डॉ. वाचा सक्सेना, डॉ. सुनीता टम्टा, डॉ. विकास गहलोत, डॉ. राजीव गुप्ता, डॉ. केएस राणा व डॉ. शांतनु सारस्वत आदि को सम्मानित किया। वहां इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष प्रीत नरूला, सचिव प्राची अग्रवाल, कोषाध्यक्ष निधि अग्रवाल, डिस्ट्रिक्ट आईएसओ सुरुचि सक्सेना, सीजीआर एवं वाईस प्रेसीडेंट रेखा जिंदल, पूर्व अध्यक्ष नेहा अग्रवाल, सोनी सेठ, रोटरी क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी पवन अग्रवाल, रोटेरियन मयंक अग्रवाल, रोटेरियन अनुज सेठ व पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के रंजीत बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed