{"_id":"61857b253544902caf2ba023","slug":"incident-of-fire-in-kashipur-and-jaspur-kashipur-news-hld443649177","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशीपुर और जसपुर में चार स्थानों पर लगी आग, लाखों की क्षति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशीपुर और जसपुर में चार स्थानों पर लगी आग, लाखों की क्षति
विज्ञापन
काशीपुर में आग लगने से क्षतिग्रस्त्र हुआ मकान।
- फोटो : KASHIPUR
काशीपुर/जसपुर। चार अलग-अलग स्थानों पर हुई अग्नि दुर्घटना में लाखों रुपये मूल्य का सामान जल गया। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीमों ने जैसे-तैसे आग पर काबू पाया।
बृहस्पतिवार की शाम सुल्तानपुरपट्टी स्थित रेडिको खैतान के वेस्टेज मटेरियल में आग लग गई। फैक्टरी परिसर से आग की लपटें उठती देख खलबली मच गई। फायर अधिकारी गिरीश सिंह बिष्ट पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। आग लगने से हुए नुकसान का आकलन नहीं हो सका है।
उधर, डाक्टर लाइन में मोहल्ला सिंघान निवासी अरविंद वर्मा के मकान में आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर काबू पाया। हादसे में भवन की छत पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। उधर, ग्राम हरिनगर में दिवाली की पूजा के दौरान सोनू की झोंपड़ी में आग लग गई। आग लगने से घर में रखा चार क्विंटल गेहूं, आटा, चावल, राशन, कपड़े, टीवी, पंखा, बर्तन व अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
इधर, तीन नवंबर की दोपहर जसपुर के भगवंतपुर में एचटी लाइन से उठी चिंगारियों से आग लग गई जिससे गांव निवासी नेम प्रकाश और उसके भाई मानसिंह के डेढ़ एकड़ गन्ने, विशाल कुमार के दो बीघा और रघुवीरी देवी की एक एकड़ गन्ने की फसल राख हो गई।
खेतों से आग की लपटें उठतीं देख ग्रामीणों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। रजिस्ट्रार कानूनगो हेमराज सिंह ने बताया कि हल्का लेखपाल को घटना की जांच सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद मुआवजे की कार्रवाई की जाएगी।