{"_id":"5ec8b9038ebc3e90a074fa2c","slug":"illegal-raw-liquor-lawsuit-filed-against-2-people61","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में भी नहीं थम रही कच्ची शराब की तस्करी, दो पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में भी नहीं थम रही कच्ची शराब की तस्करी, दो पर केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसपुर। लॉकडाउन में भी कच्ची शराब की तस्करी धड़ल्ले से चल रही है। शराब के 50 पाउच बरामद कर पुलिस ने दो लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उनकी बाइक सीज कर दी गई है।
विज्ञापन
धर्मपुर पुलिस चौकी इंचार्ज गणेश दत्त भट्ट ने बताया शुक्रवार शाम वह पुलिस कर्मियों के साथ गश्त पर थे। मुखबिर की सूचना पर फीका नदी के पुल के पास जसपुर की दिशा से बाइक पर आ रहे दो लोगों को घेराबंदी कर रोका। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम सचिन व नन्हे सिंह निवासीगण ग्राम किशनपुर बताया। दोनों के पास से एक कट्टे में रखें 50 पाउच अवैध कच्ची शराब के बरामद किए। दोनों मास्क दस्ताने नहीं पहने थे। सोशल डिस्टेंस का भी पालन नहीं कर रहे थे। दोनों के खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन करने की धाराओं एवं आबकारी अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। उनकी बाइक यूके 18- 4580 सीज की गई है।
विज्ञापन