फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Hunger Strike

भूख हड़ताल में बैठे छात्र नेता को पुलिस प्रशासन जबरन उठाया, अस्पताल में भर्ती

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Hunger Strike
खटीमा में डिग्री कॉलेज में भूख हड़ताल में बैठे छात्र नेता दीपक सिंह मुडेला नागरिक अस्पताल में कर? - फोटो : KHATIMA
खटीमा। एचएनबी पीजी कॉलेज के मुख्य गेट पर छात्र नेता दीपक सिंह मुडेला की भूख हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही। बृहस्पतिवार देर शाम पुलिस ने भूख हड़ताल बैठे छात्र नेता को जबरन उठाकर नागरिक अस्पताल में भर्ती करा दिया।
विज्ञापन

छात्र नेता दीपक सिंह मुडेला पिछले चार दिनों से पांच सूत्री मांगों के लिए भूख हड़ताल पर बैठा था। बृहस्पतिवार को कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष भुवन कापड़ी ने भी प्रदर्शन स्थल पर पहुंचकर दीपक को अपना समर्थन दिया था। वहीं, देर शाम पुलिस प्रशासन की टीम डिग्री कॉलेज पहुंची और भूख हड़ताल पर बैठे दीपक सिंह को जबरन उठाने लगी। समर्थन में बैठे छात्रों ने विरोध किया लेकिन प्रशासन की टीम ने भूख हड़ताल में बैठे छात्र नेता को उठा लिया और नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। इधर, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष नीरज कन्याल ने कहा कि छात्र पुलिस और प्रशासन के कार्रवाई से डरने वाले नहीं है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार से दो छात्र नेता मांगों के लिए डिग्री कॉलेज गेट पर भूख हड़ताल करेंगे। आंदोलन को समर्थन देने वालों में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बॉबी राठौर, रवीश भटनागर, राशिद अंसारी, नवीन जोशी, नरेंद्र आर्य सतपाल, पंकज टम्टा, कमल गहतोड़ी, रवि अग्रवाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed