{"_id":"691cbf82e6d0eeaa6d010a94","slug":"hindal-of-kashipur-won-gold-and-silver-in-body-building-kashipur-news-c-235-1-ksp1004-135117-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: बॉडी बिल्डिंग में काशीपुर के हिंदाल ने जीता सोना-चांदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: बॉडी बिल्डिंग में काशीपुर के हिंदाल ने जीता सोना-चांदी
Wed, 19 Nov 2025 12:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 19 Nov 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। दिल्ली में आयोजित बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में काशीपुर के डॉ. हिंदाल समर ने अपनी बॉडी का शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण और रजत पदक हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है।
16 नवंबर को दिल्ली में 10वीं मिस्टर इंडिया एंड मिस्टर नॉर्थ इंडिया बॉडी बिल्डिंग एंड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप-2025 का आयोजन किया गया।
इसमें काशीपुर समेत देश भर के विभिन्न क्षेत्रों के पहलवानों ने प्रतिभाग किया। मुरादाबाद रोड जसपुर बस अड्डा निवासी डॉ. हिंदाल समर ने 65-70 किग्रा भार वर्ग में भी प्रतिभाग किया।
उन्होंने नेचुरल बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप मेंप्रथम स्थान हासिल करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया। सीनियर पुरुष बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए उन्होंने रजत पदक हासिल किया।
विज्ञापन
डॉ. हिंदाल समर ने बताया कि बॉडी बिल्डिंग के लिए पिता शकील आजमी से प्रेरित हुए थे। करीब पांच वर्षों से उनके बताए मार्ग पर चलते हुए पहली बार में दो पदक हासिल करने में कामयाब हो गए हैं। वह घर के पास ही होम्योपैथिक क्लीनिक चलाते हैं। उनके पिता मिस्टर वर्ल्ड गोल्ड मेडलिस्ट रह चुके हैं।