Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Haripura and Baur reservoirs resonate with the chirping of guest birds

Udham Singh Nagar News: मेहमान परिंदों के कलरव से गूंजे हरिपुरा और बौर जलाशय

Sun, 07 Dec 2025 12:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 07 Dec 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Haripura and Baur reservoirs resonate with the chirping of guest birds
गूलरभोज। सर्दियां शुरू होते ही हजारों मील का सफर तय कर प्रवासी पक्षी हरिपुरा और बौर जलाशय पहुंच गए हैं। जलाशयों में रेड क्रेस्टेड पोचार्ड पक्षी के कलरव गूंज रहे हैं। वन विभाग ने मेहमान पक्षियों की सुरक्षा के लिए चौकसी शुरू कर दी है। जलाशय के आसपास एंटी पोचिंग टीम तैनात की गई है।
विज्ञापन




सर्दियां शुरू होते यूरोप और मध्य एशिया से प्रवासी पक्षी प्रवास व प्रजनन के लिए कम ठंडे देशों का रुख करते हैं। हर साल ये प्रवासी पक्षी जलाशयों की रौनक बढ़ाते हैं। इस बार भी सर्दियां शुरू होते ही प्रवासी पक्षियों का जलाशय में आना शुरू हो गया है। रेड-क्रेस्टेड पोचार्ड, रूडी शैलडक, बार हेडेड गीज, कॉमन पोचार्ड सहित कई प्रजातियों के परिंदे जलाशयों में पहुंच चुके हैं। वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक अभी और परिंदों के आने की संभावना है। इन परिंदों को देखने के लिए पक्षी प्रेमी और स्थानीय लोग भी पहुंच रहे हैं। परिंदों को शिकारियों से बचाने के लिए वन विभाग भी जुट गया है।
विज्ञापन



बौर और हरिपुरा जलाशय में प्रवासी परिंदे पहुंचना शुरू हो गए हैं। परिंदों की सुरक्षा के लिए रेंजर के नेतृत्व में एंटी पोचिंग टीम को तैनात कर दिया गया है। टीम में वन दरोगा और दो आरक्षी परिंदों की निगरानी के लिए गश्त कर रहे हैं। इस बार मोटर बोट की भी व्यवस्था की गई है। टीम ने बताया कि साइबेरियन परिंदे दिन में हरिपुरा और रात को बौर जलाशय में रहते हैं। - शशिदेव, एडीओ, तराई केंद्रीय वन प्रभाग
विज्ञापन
विज्ञापन







कई बार सामने आ चुके हैं शिकार के मामले



प्रवासी परिंदों से जलाशय गुलजार हो रहा है लेकिन इन पर शिकार का खतरा मंडराता रहता है। मांस के लिए इनका शिकार भी किया जाता है। जनवरी 2021 में सितारगंज में शिकारियों ने आठ प्रवासी परिंदों का शिकार किया था। गूलरभोज में भी 12 परिंदों को मारा गया था। जनवरी 2022 में गूलरभोज के बौर जलाशय में वन विभाग ने शिकारियों की नाव पकड़ी गई थी और उसमें 19 मृत और तीन जीवित पक्षी मिले थे। दिसंबर 2023 में भी दो बार गश्ती टीम को मृत पक्षी मिले थे। जनवरी में एक शिकारी को 12 मृत पक्षियों के साथ गिरफ्तार किया गया था। जनवरी 2024 में दो व्यक्तियों को पकड़ा गया था और उनके पास से 21 परिंदे मृत अवस्था में मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed