फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Gurudwara Pradhan working against constitution: Sandhu

संविधान के विरुद्ध कार्य कर रहे हैं गुरुद्वारा प्रधान: सन्धू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Gurudwara Pradhan working against constitution: Sandhu
नानकमत्ता में बैठक करते गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के महासचिव प्रीतम सिंह संधू। - फोटो : SITARGANJ
नानकमत्ता। गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की बैठक मे महासचिव प्रीतम सिंह संधू ने आरोप लगाया कि बिना प्रस्ताव पारित हुए गुरुद्वारा प्रधान बागों की नीलामी कर संविधान विरुद्ध कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन

गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब के प्रधान कार्यालय में महासचिव संधू ने बैठक के बाद प्रधान सेवा सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने बागों की नीलामी टेंडर तत्काल निरस्त करने की मांग की। महासचिव ने बताया कि प्रधान ने गुरुद्वारा बायलॉज के नियम के विरुद्ध उपप्रधान को वित्तीय लेनदेन के चेकों पर दस्तखत करने का अधिकार दिया है।
विज्ञापन

गुरुद्वारा संविधान के अनुसार सभी तरह के लेनदेन के चेकों पर दस्तखत गुरुद्वारा प्रधान तथा महासचिव कर सकते हैं। उप निबंधक फर्म सोसाइटीज ने भी प्रधान को इस संबंध में नोटिस जारी किया है। वहां पर रणजीत सिंह, सुखचैन सिंह, अमरजीत सिंह ,मलकीत सिंह, सलविंदर सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

×××
प्रधान ने आरोपों का दिया जवाब
नानकमत्ता। गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब की प्रबंध कमेटी के प्रधान सेवा सिंह ने बताया कि गुरुद्वारा संविधान के विरुद्ध कोई कार्य नहीं किया जा रहा है। बागों की नीलामी का समय बीतता जा रहा था।

कमेटी के सदस्यों को नीलामी के लिए पत्र तथा फोन से बैठक के लिए अवगत भी कराया गया। बागों के ठेकेदारों इसी समय आम के बागों में दवाई छिड़कते हैं। महासचिव द्वारा चेकों पर मनमर्जी से हस्ताक्षर किए जा रहे थे। जिससे गुरुद्वारे के कामों में लगातार रुकावट आ रही थी। यहां तक कि लंगर की व्यवस्था भी सुचारु रूप से नहीं चल पा रही थी। कमेटी के सदस्यों की बैठक में ही व्यवस्था सुचारु करने के लिए वैकल्पिक रूप में उपप्रधान को वित्तीय अधिकार दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed