{"_id":"6571c9ae5e29bc729709f5e3","slug":"girl-sexualy-assaulted-on-the-pretext-of-marriage-in-kashipur-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: शादी का झांसा देकर बनाता रहा संबंध, अब कहीं और तय किया रिश्ता, युवती ने पुलिस में की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: शादी का झांसा देकर बनाता रहा संबंध, अब कहीं और तय किया रिश्ता, युवती ने पुलिस में की शिकायत
Thu, 07 Dec 2023 07:03 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: हीरा मेहरा
Updated Thu, 07 Dec 2023 07:03 PM IST
सार
काशीपुर में एक युवती ने एक मेडिकल स्टोर संचालक पर घर बुलाकर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि इसके बाद शादी का झांसा देकर उसका कई बार शारीरिक शोषण किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
काशीपुर में एक युवती ने एक मेडिकल स्टोर संचालक पर घर बुलाकर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना लेने का आरोप लगाया है। आरोप है कि इसके बाद शादी का झांसा देकर उसका कई बार शारीरिक शोषण किया। अब आरोपी शादी से इंकार कर उसे ब्लैकमेल कर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि विजयनगर, नई बस्ती निवासी आरिफ खान ने उसे फोन कर मेडिकल स्टोर खोलने के लिए लोन की जरूरत होने के बारे में कहा। लोन से संबंधित कागजातों के बारे में बताने के बाद से आरिफ उसका रास्ते में पीछा करने लगा और फोन करने लगा। जिससे उसकी दोस्ती हो गयी। बताया कि आरिफ ने उसके समक्ष शादी का प्रस्ताव रखा और फिर उनका मिलना-जुलना होने लगा।
विज्ञापन
इस दौरान उसने झूठ बोलकर तबियत खराब होने का बहाना बनाकर उसे अपने घर बुलाया और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाये। शादी के नाम पर कई बार शारीरिक शोषण भी किया। युवती के शादी करने की बात पर आरिफ उसे टालता रहा। बाद में वह पीड़िता को ब्लैकमेल करने लगा और कहा कि अगर किसी को भी हमारे बारे में बताया तो पीड़िता की फोटो फेसबुक पर वायरल कर देगा।
विज्ञापन
उसके बाद आरोपी ने रिश्ता कहीं और तय होने की बात पीड़िता से कही। साथ ही पीड़िता को भी कहीं और शादी करने को कहा। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि अब वह शादी करने से मना कर रहा है और रास्ते में रोककर जान से मारने की धमकी दे कर ब्लैकमेल कर रहा है। जिससे उसे अत्यधिक मानसिक क्षति हो रही है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।