{"_id":"6a36e6cb15aca5f08c058f0c","slug":"gb-pant-university-professor-files-fir-against-husband-for-domestic-violence-rudrapur-news-c-242-1-rdp1025-143170-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: जीबी पंत विवि की प्राध्यापक ने पति पर घरेलू हिंसा की प्राथमिकी कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: जीबी पंत विवि की प्राध्यापक ने पति पर घरेलू हिंसा की प्राथमिकी कराई
Sun, 21 Jun 2026 12:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 21 Jun 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
पंतनगर। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय की एक सहायक प्राध्यापक की शिकायत पर पुलिस ने उनके पति के खिलाफ घरेलू हिंसा की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि पति के व्यवहार के कारण उन्हें और उनकी दो पुत्रियों को लंबे समय से मानसिक उत्पीड़न झेलना पड़ रहा है।
प्राध्यापक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका विवाह वर्ष 2010 में हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया कि पति परिवार और बच्चों की जिम्मेदारियों से दूरी बनाए हुए हैं और उनके व्यवहार से परिवार का मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य प्रभावित हुआ है। शिकायत में पति के किसी अन्य महिला से संबंध होने की आशंका भी जताई गई है। साथ ही, अंजली नाम की एक महिला की ओर से मोबाइल संदेशों के माध्यम से प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया गया है। प्राध्यापक के अनुसार, उनका तलाक नहीं हुआ है। फिर भी पति बेटियों को पर्याप्त समय नहीं देते हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर घरेलू हिंसा से संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पति समेत ससुराल पक्ष के पांच पर प्राथमिकी दर्ज
जसपुर। यूपी की एक विवाहिता ने जसपुर निवासी अपने पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास आदि धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई है। यूपी के जिला रामपुर, थाना टांडा ग्राम अब्बास नगर निवासी मुनेश ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसका विवाह ग्राम मुरलीवाला थाना जसपुर निवासी नवनीत उर्फ बंटी से हुआ था। आरोप है कि चार मार्च 2026 को उसके पति ने मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। अपने बचाव में उसने अगले दिन अपने परिजनों को बुला लिया। आरोप है कि पति और उनके परिजनों ने उसके परिवार के सदस्यों पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी मां के कुंडल छीन लिए। समझौते के बाद भी आरोपियों के व्यवहार में कोई सुधार नहीं आया। कोतवाल राजेश पांडेय ने बताया कि महिला की शिकायत पर पति नवनीत उर्फ बंटी, सास चंदन कौर, जेठ कपिल, पिंटू उर्फ हिमांशु एवं जेठानी पूजा के खिलाफ हत्या के प्रयास आदि धाराओं में यूपी के रामपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज है। घटनास्थल जसपुर में होने के कारण मुकदमे को जसपुर कोतवाली में ट्रांसफर किया गया जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
दहेज की खातिर प्रताड़ित करने का आरोप
बाजपुर। सुल्तानपुर पट्टी निवासी कविता ने कोतवाली में तहरीर देकर पति सहित ससुरालियों पर दहेज की खातिर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि उसके तीन बच्चे है। पति आए दिन दहेज में बेड, सोफा, कूलर, बाइक, आदि की डिमांड करते है। फोन कर उसने मायके वालों धमकी दी जाती है। शुक्रवार को उसके पति सहित अन्य लोगों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई के लिए पीड़िता को सुल्तानपुर पट्टी पुलिस चौकी भेज दिया। संवाद
दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर घर से निकालने का आरोप
बाजपुर। गांव विजयरम्पुरा निवासी प्रियंका ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी दो जून 2025 को यूपी के हनुमान मंदिर मुरादाबाद निवासी एक युवक के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद पति सहित अन्य ससुराली कम दहेज लाने का ताना देकर परेशान करना शुरू कर दिया। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर आरोपियों ने कमरे में बंद कर उसके साथ मारपीट की। करंट लगाने और फंदा लगाकर मारने की धमकी दी। 20 जून को आरोपियों ने मारपीट कर मोबाइल छीनकर उसे घर से निकाल दिया। कोतवाली पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
पति पर तीन तलाक देने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज
किच्छा। सिरौलीकलां निवासी एक महिला ने पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाते हुए पुलभट्टा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। तैयबा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी सात माह पूर्व मोहम्मद कैफ से हुई थी। उसके पिता की मृत्यु हो चुकी है और मां ने चंदा मांगकर शादी कराई थी। ससुराल वाले इस बात से नाखुश थे। आरोप है कि पति मोहम्मद कैफ, ससुर अकील अहमद, सास नजमा, जेठ जीशान, देवर मोहम्मद जैफ और ननदें सिमरन, मुस्कान व सना दहेज के लिए उसे परेशान करते थे। दो माह पूर्व उसे पीटकर घर से निकाल दिया गया था। उसे धमकी दी गई थी कि बिना दहेज के वापस आने पर जान से मार दिया जाएगा। तैयबा ने आरोप लगाया कि 25 मई को मोहम्मद कैफ, जीशान और उसकी सास उसके मायके आए। उन्होंने गालीगलौज की और मारपीट करने लगे। सास के कहने पर पति मोहम्मद कैफ ने उसे तीन तलाक दे दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।