{"_id":"5ed79f9c8ebc3e904f43a29c","slug":"forest-personnel-in-khatima-attempt-to-encroach-on-forest-land-remove-siege177","type":"story","status":"publish","title_hn":"खटीमा में वन कर्मियों ने वन भूमि में अतिक्रमण का प्रयास किया विफल, हटाई घेराबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खटीमा में वन कर्मियों ने वन भूमि में अतिक्रमण का प्रयास किया विफल, हटाई घेराबंदी
विज्ञापन
खटीमा वन रेंज के अंतर्गत वन भूमि में घेराबंदी कर अतिक्रमण के प्रयास को विफल करते वन कर्मी।
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खटीमा। खटीमा वन रेंज के अंतर्गत उत्तरी बनबसा कक्ष संख्या पांच में वन कर्मियों ने वन भूमि पर अतिक्रमण के प्रयास को विफल कर दिया। इससे अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, बुधवार को खटीमा वन रेंजर बीएस बिष्ट ने वन भूमि पर निरंतर आ रही अतिक्रमण के प्रयास की सूचना पर टीम को उत्तरी बनबसा कक्ष संख्या पांच में भेजा। मौके पर वन कर्मियों को खासी वन भूमि की लकड़ी से घेराबंदी का प्रयास मिला। टीम ने घेराबंदी को हटा कर अतिक्रमण विफल किया। वन दरोगा अशोक कुमार गौतम ने बताया कि मौके पर अतिक्रमणकारी नहीं मिले। अतिक्रमण के लिए संवेदनशील हिस्से में कर्मियों को निगरानी के लिए तैनात किया गया।
टीम में वन दरोगा गिरीश चंद्र भट्ट, प्रवेश राणा, धन सिंह अधिकारी, वन वीट अधिकारी पूजा, रेखा, वन दरोगा कमालुद्दीन, जीत प्रकाश, उत्तम सिंह राणा, प्रहलाद सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन