फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Five people got positive report.

जिला अस्पताल में भर्ती पांच मरीजों की डेंगू रिपोर्ट आई पॉजिटिव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Five people got positive report.
डॉ. गौरव अग्रवाल, फिजिशियन, रुद्रपुर जिला अस्पताल। - फोटो : RUDRAPUR
आपदा के बाद जिला अस्पताल में पहली बार पांच लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। डेंगूू की रोकथाम के लिए आपदा प्रभावित क्षेत्रों में शिविरों में लोगों को पैरासिटामोल आदि दवाइयां बांटी जा रही हैं।
विज्ञापन

जगतपुरा और शिवनगर के 10 लोगों में डेंगू के लक्षण मिलने पर उनकी एलाइजा जांच करवाई गई थी। इनमें से पांच संक्रमितों को डेंगू वार्ड में भर्ती किया गया था। जिनकी एलाइजा जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी सतर्क हो गए हैं। आपदा प्रभावित क्षेत्रों में मरीजों को दवाइयां बांटने के साथ ही लोगों को डेंगू बुखार को लेकर जागरुक किया जा रहा है।
विज्ञापन

इधर, जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन 20 से अधिक लोगों में डेंगू के शुरुआती लक्षण मिल रहे हैं। गंभीर मरीजों के एलाइजा जांच के साथ ही उन्हें डेंगू वार्ड में भर्ती कराया जा रहा है। जिला अस्पताल में अब तक करीब 20 लोगों की एलाइजा जांच हो चुकी है। सूत्रों का कहना है कि कम लोगों की एलाइजा जांच होने के कारण डेंगू के मरीज भी कम निकल रहे हैं। यदि पर्याप्त संख्या में एलाइजा जांच हो, तो डेंगू बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ सकती है। वर्ष 2019 में जिले में 1284 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच मरीजों में डेंगू के लक्षण मिलने पर उन्हें वार्ड भर्ती कराया था। एलाइजा टेस्ट में सभी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मरीजों का इलाज चल रहा है। यदि लोगों में डेंगू के शुरुआती लक्षण मिलते हैं तो वे डॉक्टर की सलाह से पैरासिटामोल खा सकते हैं।
-डॉ. गौरव अग्रवाल, फिजिशियन, जिला अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed