{"_id":"5cddb34ebdec2207826dd514","slug":"first-winds-and-then-problems-caused-by-bursting-of-the-cable-joint-kit","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले तेज़ हवाओं और फिर केबल जॉइन्ट किट फटने से हुई दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले तेज़ हवाओं और फिर केबल जॉइन्ट किट फटने से हुई दिक्कत
Fri, 17 May 2019 12:30 AM IST
अरुण कुमार
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: अरुण कुमार
Updated Fri, 17 May 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
भदईपुरा में केबल किट ठीक करते बिजली कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीषण गर्मी में पहले तेज़ हवाओं और फिर केबल किट फटने से मुख्य बाजार सहित दर्जनों कॉलोनियों में आठ घंटे से अधिक समय बिजली गुल रही। इसके चलते लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बिजली पर आधारित कारोबार सबसे अधिक प्रभावित रहा। लोग बिजली के लिए लाइनमैन से लेकर अधिकारियों के मोबाइल नम्बर घनघनाते रहे।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की दोपहर करीब एक बजे अचानक मौसम का मिजाज बदलने के साथ ही तेज धूल भरी आंधी चलनी शुरू हो गयी थी। इस वजह से मुख्य बाजार सहित सभी जगहों पर बिजली गुल हो गयी थी। आंधी थमने के साथ ही बिजली आपूर्ति भी बहाल होनी शुरू हो गयी थी।
विज्ञापन
करीब साढ़े तीन बजे भदईपुरा 132 केवी सब स्टेशन से 33 केवी के नवोदय बिजलीघर को जाने वाली विधुत आपूर्ति बाधित हो गई। भदईपुरा से जाने वाली केबिल के जॉइंट किट फटने की वजह से दिक्कत हुई। इस वजह से पहले से ही कटौती झेल रहे मुख्य बाजारए गल्ला मंडीएमॉडल कॉलोनीए सिंह कॉलोनीएइंद्रा कॉलोनीएसुभाष कॉलोनीएआदर्श कॉलोनी सहित कई कॉलोनियो में बिजली आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन
इसके बाद बिजली कर्मियों ने किट बदलने की कार्यवाही शुरू की। बिजली नहीं होने के लोगों को भीषण गर्मी की मार झेलनी पड़ी। घंटों कटौती के चलते इन्वेंटर भी जवाब दे गए थे। एसडीओ अंशुल मैदान ने बताया कि केबिल किट को ठीक किया जा रहा है। रात साढ़े 8 बजे तक बिजली सुचारू कर दी जाएगी।