फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Fir For Teft of Jwellary in Kashipur

लाखों के जेवरात चोरी के मामले में पुलिस ने एक माह बाद दर्ज किया मुकदमा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Fir For Teft of Jwellary in Kashipur
काशीपुर। मानपुर रोड स्थित आवासीय कालोनी में एक माह पहले लाखों रुपये मूल्य के जेवरात चोरी के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मानपुर रोड मानव विहार कॉलोनी निवासी आशीष बाठला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि तीन अक्तूबर को उनके परिवार के सभी सदस्य मकान के ग्राउंड फ्लोर में स्थित कमरे में पूजा अर्चना कर रहे थे। इसी बीच दो मंजिला में रखी अलमारी से अज्ञात लोगों ने करीब 18 तोले सोने के जेवरात चोरी कर ले गए।
चोरी गए जेवर में गले का हार, टॉप्स, गले की चेन, अंगूठी व अन्य सामान शामिल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों से फुटेज चेक किए। फुटेज में तीन अक्तूबर को शाम 7 बजकर 58 मिनट पर दो लोग दोमंजिलें से उतरते दिखाई दिए, हालांकि उनकी पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन

गृहस्वामी तरसेत बाठला ने बताया कि चोरी गए जेवरात की कीमत करीब आठ लाख से अधिक है। पड़ताल के बाद तहरीर के आधार पर पुलिस ने घटना के एक माह बाद चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed