फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   FIR For Rape Case in Kashipur

Udham Singh Nagar News: प्लॉट दिखाने के बहाने ले जाकर महिला से दुष्कर्म

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jan 2023 07:30 AM IST
विज्ञापन
FIR For Rape Case in Kashipur
काशीपुर। प्लॉट दिखाने के बहाने ले जाकर युवक ने महिला से दुष्कर्म किया। कुंडा थाना पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट के समक्ष पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजने का आदेश दिया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी एक महिला ने कुंडा थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह किराये के मकान में रहती है और मकान बनाने के लिये प्लॉट तलाश रही थी। इस दौरान ग्राम इस्लाम नगर निवासी अली रजा का उसके पास फोन आया। उसने बताया कि वह प्लॉट खरीदने और बेचने का कार्य करता है। बृहस्पतिवार दोपहर करीब तीन बजे अली रजा ने उसे प्लॉट दिखाने व सौदा कराने के लिए ग्राम बसई में बुलाया और ग्राम इस्लामनगर स्थित मकान दिखाने के बहाने बंद पड़े मकान के कमरे में ले गया। आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ धारा 376 व 506 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने 12 घंटे के अंदर शुक्रवार सुबह आरोपी अली रजा को हरियावाला चौक से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी का चालान कर न्यायालय में पेश किया है। कुंडा थानाध्यक्ष दिनेश सिंह फर्त्याल ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुष्कर्म का आरोपी तांत्रिक गिरफ्तार
जसपुर। पारिवारिक कलह, आर्थिक संकट दूर करने का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी तांत्रिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने कहा कि वह पारिवारिक कलह और घरेलू परेशानियों से परेशान थी। इसी बीच उसकी मुलाकात लक्ष्मीपुर खेड़ा रोड पप्पू कॉलोनी निवासी तांत्रिक नसीम अहमद से हुई। उसने तांत्रिक को परेशानियों की जानकारी दी। उसने परेशानियों को दूर करने का झांसा देकर उसके घर आना जाना शुरू कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। प्रभारी कोतवाल अनिल जोशी ने बताया कि आरोपी तांत्रिक नसीम अहमद निवासी खेड़ा रोड पप्पू कॉलोनी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed