फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Fever death of child

बुखार से पीड़ित बच्ची की मौत

Sun, 20 Sep 2015 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/गदरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/गदरपुर Updated Sun, 20 Sep 2015 01:12 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

 बुखार से पीड़ित दो वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। परिजनों ने बच्ची की मौत दिमागी बुखार से होने की आशंका जताई है। सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्राम का दौरा कर जानकारी हासिल की।


ग्राम रामजीवनपुर नंबर तीन निवासी जयप्रकाश की 2 वर्षीय पुत्री सलोनी की शुक्रवार शाम तेज बुखार आने से अचानक तबियत बिगड़ गई। इस पर जयप्रकाश सलोनी को लेकर बाजपुर एक निजी अस्पताल के चिकित्सक के पास ले गया। जहां पर सलोनी की गंभीर हालत देखकर डाक्टरों ने दिमागी बुखार की संभावना जताते हुए उसको अन्यत्र ले जाने की सलाह दी। इससे पहले कि जयप्रकाश सलोनी को कहीं और ले जा पाते उसकी मौत हो गई। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि परमजीत सिंह पम्मा ने बुखार से बच्ची की मौत होने की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दी। सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की एक टीम ने ग्राम रामजीवनपुर में पहुंचकर मृतका सलोनी के परिजनों से जानकारी लेते हुए उनका और अन्य ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए रक्त-जांच के लिए नमूने लिए। टीम ने ग्रामीणों को क्लोरीन की गोलियां एवं डायरिया से पीड़ित कुछ बच्चों को ओआरएस का वितरण किया गया। डा. सुरेश अरोरा ने बताया कि क्षेत्र में दिमागी बुखार एवं डेंगू जैसी किसी भी बीमारी के फैलने की कोई जानकारी नहीं है। इस दौरान राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम की डा. कल्पना पांडेय, प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. सुरेश अरोरा, एमके त्रिपाठी, प्रभा मंडल, नत्थूलाल वर्मा आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed