फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Farmers will take advantage of your market

आपणौ बाजार का लाभ उठाएंगे किसान

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 12:56 PM IST
विज्ञापन
Farmers will take advantage of your market
सुल्तानपुर पट्टी में किसानों से बात करते अधिकारी - फोटो : AMAR UJALA
सुल्तानपुर पट्टी। लाॅकडाउन के दौरान क्षेत्र में सब्जी उगाने वाले किसानों व व्यापारियों को अब दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि प्रदेश सरकार ने ”आपणौ बाजार” योजना लागू की है, जिसका लाभ अब सुल्तानपुर पट्टी क्षेत्र के सब्जी किसानों को मिलने जा रहा है। इस बाजार के तहत स्थानीय सब्जी किसानों को नगर के सप्ताहिक बाजार में जगह उपलब्ध कराई जाएगी, जिस पर यह लोग नियमों का पालन करते हुए सब्जी विक्रय कर सकते है। लाॅकडाउन के दौरान प्रशासन व नगर पंचायत अधिकारियों द्वारा जल्दबाजी में ऐसे लोगों के पास जारी कर दिये गये जो इन सुविधाओं के तहत आते ही नहीं है । लेकिन जो वास्तविक किसान थे उनको दरकिनार कर दिया गया, जिससे किसानों में गुस्सा था। इन्हीं बातों को संज्ञान में लेकर प्रदेश सरकार द्वारा ऐसे किसानों की मदद के लिये आपणौ बाजार के नाम से योजना का शुभारंभ किया गया। इसी योजना के तहत मंगलवार को कृषि उत्पादन मंडी समिति के सचिव कृपाल चंद आर्य अन्य अधिकारियों के साथ सुल्तानपुर पट्टी क्षेत्र पहुँचे जहां पर उन्होंने सब्जी किसानों से वार्ता कर योजना की जानकारी दी। सचिव ने बताया कि इस योजना के तहत बुध बाजार की भूमि पर 60 लोगों को पास जारी कर उन्हें सुबह 7 से 1 बजे तक सब्जी बेचने का अधिकार दिया जायेगा, लेकिन ये लोग मास्क पहनकर व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए ही सब्जी बेचें अन्यथा ऐसे विक्रेताओं पर जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed