फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Farmers Protest in Rudrapur

किसान एकता संघ के प्रदेश अध्यक्ष बनें बलदेव छाबड़ा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
Farmers Protest in Rudrapur
रुद्रपुर में किसान एकता संघ के प्रदेश अध्यक्ष व अन्य। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। किसानों ने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानून बनाने की मांग उठाई। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार नए-नए कानून लाकर किसानों का दमन कर रही है जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर किसान एकता संघ के प्रदेश अध्यक्ष बलदेव सिंह छाबड़ा और महिला प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आशा लता को चुना गया।
विज्ञापन

रविवार को संघ की बैठक भूरारानी स्थित द्वारका फार्म में हुई। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान रहे। संघ के संरक्षक चौधरी बाली सिंह ने किसान एकता संघ का प्रदेश अध्यक्ष बलदेव सिंह को बनाया। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष छाबड़ा ने कहा कि किसान देश का अन्नदाता है। सरकार को किसानों की फसल का उचित दाम देना चाहिए। किसान खुशहाल होगा तभी देश खुशहाल हो सकेगा।
विज्ञापन

संगठन का विस्तार करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यूपी प्रभारी डॉ. रवि नागर को किसान एकता संघ का राष्ट्रीय संगठन सचिव मनोनीत किया। किसानों ने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानून बनाने पर जोर दिया। कहा कि केंद्र सरकार नए-नए कानून लाकर किसानों का दमन कर रही है जो किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर नैनीताल, बाजपुर, हल्द्वानी, रामनगर, किच्छा आदि से आए किसानों ने संघ की सदस्यता ग्रहण की है।
बैठक में राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रमेश कसाना, महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता भाटी, यूपी की प्रदेश अध्यक्ष वंदना चौधरी, जगपाल सिंह यादव, पंडित राजेश शर्मा, इरशाद अली, यशवीर यादव, शुभम शर्मा, देशराज नागर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed