फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Voting begins for student union elections at SBS Degree College rudrapur

रुद्रपुर: एसबीएस डिग्री कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान शुरू, पुलिस मुस्तैद; बिना आईकार्ड के नो एंट्री

Tue, 29 Sep 2026 11:39 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: Heera Updated Tue, 29 Sep 2026 11:39 AM IST
सार

रुद्रपुर के एसबीएस डिग्री कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए मंगलवार सुबह नौ बजे मतदान शुरू हो गया। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मुख्य गेट पर पुलिस बल तैनात है और वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है।

विज्ञापन
Voting begins for student union elections at SBS Degree College rudrapur
छात्रसंघ चुनाव को लेकर कॉलेजों में दिखा उत्साह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुद्रपुर के एसबीएस डिग्री कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए मंगलवार सुबह नौ बजे मतदान शुरू हो गया। मतदान शुरू होते ही कॉलेज परिसर में चुनावी हलचल तेज हो गई। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कॉलेज प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आए। मुख्य गेट पर पुलिस बल तैनात रहा, जबकि बाहर आने-जाने वाले वाहनों की भी सघन चेकिंग की गई।

विज्ञापन

मतदान केंद्र में प्रवेश को लेकर कॉलेज प्रशासन ने सख्ती बरती। बिना आईकार्ड किसी भी छात्र-छात्रा को भीतर नहीं जाने दिया गया। गेट पर तैनात शिक्षक एक-एक छात्र का आईकार्ड जांचने के बाद ही प्रवेश दे रहे थे, जिससे मतदान स्थल पर व्यवस्था बनी रही।

विज्ञापन

सुबह से ही प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में खासा उत्साह नजर आया। छात्र-छात्राएं कतार में लगकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचे। मतदान शुरू होने के बाद कॉलेज परिसर में स्थिति शांतिपूर्ण बनी रही। सुरक्षा व्यवस्था के चलते मतदान केंद्र के आसपास अनावश्यक भीड़ और बाहरी लोगों की आवाजाही पर भी नजर रखी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, बाजपुर डिग्री कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सोमवार को कॉलेज गेट के बाहर एक प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ वोट मांगता नजर आया। इस दौरान प्रत्याशी ने छात्रों से अपने पक्ष में मतदान की अपील की।

वहीं, गदरपुर के राजकीय महाविद्यालय में कड़ी सुरक्षा के बीच प्रातः 9 बजे से मतदान शुरू हुआ। यहां 8 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 406 मतदाता छात्र-छात्राएं करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed