फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Lucknow reached the semi-finals after securing a two-goal victory.

Udham Singh Nagar News: दो गोल से जीत दर्ज कर लखनऊ पहुंचा सेमी फाइनल में

Tue, 29 Sep 2026 01:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 29 Sep 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Lucknow reached the semi-finals after securing a two-goal victory.
शक्तिफार्म फुटबाल मैच में संघर्ष करते खिलाड़ी
शक्तिफार्म। टैगोर नगर में टैगोर ट्रॉफी फुटबॉल टूर्नामेंट जारी है। सोमवार को प्रतियोगिता का तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया। लखनऊ ने रुद्रपुर स्टेडियम को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। लखनऊ के मयंक को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

मैच का शुभारंभ पूर्व डीसीबी चेयरमैन योगेंद्र रावत और आनंद बिष्ट ने किया। मैच के शुरू से ही दोनों टीमों ने एक दूसरे के विरुद्ध बढ़त बनाने के लिए गोल पोस्ट पर कई प्रहार किए। लेकिन गोल कीपर और रक्षा पंक्ति ने बचाव कर पहले हाफ में कोई गोल नहीं होने दिया। दूसरे हाफ के नौवें मिनट में लखनऊ के मयंक ने रुद्रपुर के डिफेंस के तीन खिलाड़ियों को छकाते हुए पहला गोल किया। उन्होंने ही खेल समाप्ति से तीन मिनट पहले राहुल से मिले पास को गोल में तब्दील कर लखनऊ को दो गोल से जीत दिलाई। मैच में अखिलेश मंडल रैफरी, अमित वैद्य और राहुल सहायक रैफरी, जयंत मंडल, सव्यसाची हालदार, सुनील सरकार और रवि मजूमदार कमेंट्रेटर, सुजीत विश्वास स्कोरर, उत्तम मल्लिक और नारायण विश्वास गोल जज रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed