{"_id":"614f7a038ebc3e2be403ca67","slug":"farmer-s-protest-sitarganj-news-hld4392849164","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल होने वाला भारत बंद होगा ऐतिहासिक : मारवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल होने वाला भारत बंद होगा ऐतिहासिक : मारवाह
विज्ञापन
सितारगंज में पत्रकारों से वार्ता करते ऑल इंडिया केंद्रीय श्री गुरु सिंह सभा के राष्ट्रीय अध्यक्
- फोटो : SITARGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सितारगंज। ऑल इंडिया केंद्रीय श्री गुरु सिंह सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तरविंदर सिंह मारवाह ने कहा कि किसानों की तीन कृषि कानून वापस लेने और एमएसपी पर कानून बनाने की मांग को लेकर 27 सितंबर को होने वाला भारत बंद आंदोलन ऐतिहासिक होगा। दो अक्तूबर को रुद्रपुर के किसान मैदान से किसानों का जत्था गाजीपुर के लिए कूच करेगा। उन्होंने व्यापारियों और आमजन से भारत बंद को सफल बनाने की अपील की।
शनिवार को अमरिया चौराहे पर मारवाह ने व्यापारियों और किसानों के साथ मिलकर पत्रकारों से बातचीत की। कहा कि कल 27 सितंबर को संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारत बंद कर किसान अपनी आवाज बुलंद करेंगे। इसमें व्यापारियों व आमजन से सहयोग भी मांगा।
कार्यकारी अध्यक्ष वीर सिंह ने कहा कि 26 सितंबर को रुद्रपुर गल्ला मंडी में किसान महापंचायत रखी है, जिसमें किसानों की समस्याओं को उठाया जाएगा। वहां प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के निर्मल सिंह हंसपाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव गुप्ता, महामंत्री मनीष किनरा, कोषाध्यक्ष दीपेंद्र सिंघल, देवेंद्र सिंह, सतवंत सिंह बागी, जितेंद्र संधू, हसनैन मलिक, पीएस ढिल्लो आदि थे।