फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   ‌farmer died in cue

बैंक की कतार में किसान की मौत

Thu, 22 Dec 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बाजपुर
अमर उजाला ब्यूरो बाजपुर Updated Thu, 22 Dec 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
राज्य सीमा पर यूपी के गांव मिलक नौ खरीद (रामपुर) स्थित प्रथमा बैंक में कैश के लिए लाइन में खड़ा एक किसान अचानक बेहोश होकर गिर गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि वह कैश लेने के लिए तीन दिन से बैंक के चक्कर लगा रहा था।

लेकिन बैंक में कैश न होने से वह मानसिक रूप से परेशान हो गया था।
 बुधवार को राज्य सीमा से सटे यूपी के गांव मिलक नौ खरीद रामपुर निवासी रईस अहमद उर्फ जुम्मा (55) पुत्र हाजी छोटे प्रथमा बैंक से रुपए लेने के लिए कतार में लगा था। स्थानीय लोगों ने बताया वह सुबह से ही कतार में लगा था। इस दौरान जुम्मा को अचानक सीने में दर्द हुआ और वह चक्कर खाकर नीचे गिर गया। उसे बेहोशी की हालत में लोग अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि जुम्मा कैश के लिए तीन दिन से बैंक के चक्कर लगा रहा था।
विज्ञापन


लेकिन बैंक में कैश न होने से वह मानसिक रूप से परेशान हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि बैंक में ग्रामीणों की लंबी कतार लगी थी। घटना से बैंक में अफरा तफरी मच गई। बता दें कि मृतक के पांच बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed