फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Fake out of wheat-laden truck theft case

गेहूं से लदा ट्रक चोरी का मामला निकाला फर्जी, मालिक सहित चार भाई गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Fake out of wheat-laden truck theft case
केलाखेड़ा थाने में ट्रक चोरी मामले में गिरफ्तार आरोपी और पुलिस टीम। - फोटो : BAZPUR
केलाखेड़ा। सप्ताहभर पहले बेरिया दौलत (बांसखेड़ी) से गेहूं से लदा ट्रक चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर ट्रक मालिक समेत चार भाइयों को खाली ट्रक के साथ गिरफ्तार किया है। ट्रक मालिक ने अपने भाइयों के साथ मिलकर दुर्घटनाग्रस्त हुए ट्रक का बीमा क्लेम लेने के लिए फर्जी नंबर प्लेट लगाकर ट्रक चोरी किए जाने की योजना बनाई थी। जबकि गेहूं को पीलीभीत के पूरनपुर में बेच दिया था।
विज्ञापन

बुधवार को शाम केलाखेड़ा थाने में एएसपी डॉ. जगदीश चंद ने बताया कि यूपी के गोल्ड रोड लखीमपुर खीरी निवासी भूपेंद्र सिंह ने 6 सितंबर को तहरीर देकर 400 क्विंटल गेहूं लदा 22 टायरा ट्रक (पीबी 13 बीबी- 8113) के गांव बेरिया दौलत बांसखेड़ी से चोरी होने की तहरीर दी थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस की ट्रक की तलाश में चार टीमें गठित कर मुरादाबाद, रामपुर, संभल, शाहजहांपुर, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी आदि स्थानों भेजी थी। बुधवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने यूपी के गांव मुंशीगंज (रामपुर) में चोरी हुए ट्रक को पीछा कर रोका लिया। ट्रक के मालिक समेत तीन अन्य लोग सवार थे।
विज्ञापन

आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पड़ताल में मामला संदिग्ध निकला। चोरी में दिखाए ट्रक के कागजातों की जांच की गई तो वाहन (पीबी 13 बीबी- 8213) के कागजात दिखाए गए। पुलिस ने पीबी 13 बीबी 8113 नंबर के ट्रक के बारे में पूछताछ करने पर ट्रक मालिक ने कबूल किया कि 22 टायरा ट्रक नेपाल में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। मालिक भूपेंद्र सिंह ने अपने तीन भाइयों के साथ योजनाबद्ध तरीके से बीमा क्लेम लेने के लिए पीबी 13 बीबी 8113 की नंबर प्लेट लगाकर ट्रक को सतनाम सिंह, गुरनाम सिंह और बलिहार सिंह को बेरिया दौलत भेजा था। गेहूं को पहले ही पीलीभीत के पूरनपुर में बेच दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीम ने ट्रक सहित मालिक भूपेंद्र सिंह उसके भाई बलिहार सिंह, सतनाम सिंह, गुरनाम सिंह निवासी गोल्ड रोड लखीमपुर खीरी यूपी को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ धारा 247/19/406 केस दर्ज किया है। आरोपियों को बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। ट्रक चोरी का खुलासा करने वाली टीम को एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने 2500 रुपये और एएसपी डॉ. जगदीश चंद ने 1500 रुपये बतौर इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed