{"_id":"67bccb43c92b9d0719078376","slug":"facilities-and-medicines-should-be-available-in-hospitals-rudrapur-news-c-242-1-rdp1005-121298-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: चिकित्सालयों में सुविधाएं और औषधियां हों उपलब्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: चिकित्सालयों में सुविधाएं और औषधियां हों उपलब्ध
Tue, 25 Feb 2025 01:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 25 Feb 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय काशीपुर चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक ली। कहा कि जन स्वास्थ्य सरकार की प्राथमिकता है, इसलिए चिकित्सालयों में सभी सुविधाएं और औषधियां उपलब्ध कराई जाएं।
सोमवार को जिला सभागार में हुई बैठक में डीएम ने चिकित्सा प्रबंधन की पिछली मीटिंग की अनुपालन आख्या मय व्यय के प्रस्तुत करने के निर्देश सीएमएस को दिए। प्रबंधन समिति ने चिकित्सालय के समस्त वार्डों, ओपीडी, इमरजेंसी और गैलरी की खिड़कियों की जाली मरम्मत करने, समस्त वार्डो के लिए चादर खरीद, डाटा एंट्री ऑपरेटर की तैनाती का आदि का अनुमोदन दिया। डीएम ने चिकित्सालय के ओपीडी कक्ष के टूटे फर्श की मरम्मत करने के लिए आगणन प्रस्तुत करने के साथ ही चिकित्सालय में जलभराव से निजात के लिए सिंचाई विभाग से आगणन बनवाने, चिकित्सालय परिसर की नालियों की सफाई नगर निगम के माध्यम से कराने के निर्देश एसडीएम को दिए। बैठक में सीडीओ मनीष कुमार, सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल, सीएमएस डॉ. राजीव कुमार, उप कोषाधिकारी नवीन चंद्र पांडेय आदि थे।