फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Efforts initiated to upgrade Dhakiya Number One High School to an Intermediate College.

Udham Singh Nagar News: हाईस्कूल ढकिया नंबर एक को इंटर कॉलेज बनाने की कवायद शुरू

Tue, 22 Sep 2026 12:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 22 Sep 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Efforts initiated to upgrade Dhakiya Number One High School to an Intermediate College.
काशीपुर। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ढ़किया नंबर एक को इंटर कॉलेज का दर्जा दिलाने की कवायद शुरू हो गई है। विद्यालय ने उच्चीकरण के लिए प्रस्ताव तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दिया है। शासन से स्वीकृति मिलने का इंतजार है।
विज्ञापन

काशीपुर ब्लॉक में पांच जीआईसी, दो जीजीआईसी और छह हाईस्कूल संचालित हैं। राउमावि ढकिया नंबर एक को 2010-11 में हाईस्कूल की मान्यता मिली थी। विद्यालय में एक प्रधानाध्यापक और छह सहायक अध्यापक के पद स्वीकृत हैं। वर्तमान में विद्यालय की छात्रसंख्या 256 है। हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद छात्र-छात्राओं को आगे की पढ़ाई के लिए करीब तीन किमी दूर कुंडेश्वरी या चार किमी दूर महादेव नगर इंटर कॉलेज जाना पड़ता है। विद्यालय दूर होने के कारण छात्राओं को अधिक परेशानी होती है। आर्थिक रूप से कमजोर घरों की कई बालिकाओं की पढ़ाई छूट भी जाती है। अभिभावक लंबे समय से विद्यालय के उच्चीकरण की मांग उठा रहे हैं।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक लक्ष्मीकांत कश्यप ने बताया कि विद्यालय में पर्याप्त कक्षा कक्ष, प्रयोगशाला, खेल मैदान, शौचालय आदि की पर्याप्त व्यवस्था है। हर साल छात्रसंख्या में भी इजाफा हो रहा है। विद्यालय का उच्चीकरण होगा तो ग्रामीण विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
राउमावि ढकिया नंबर एक का प्रस्ताव से सीईओ कार्यालय भेज दिया गया है। इंटर कॉलेज बनने पर विज्ञान और कला वर्ग की कक्षाएं संचालित होंगी। हाईस्कूल के बाद आगे की पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं को लाभ मिलेगा। -धीरेंद्र कुमार साहू, खंड शिक्षाधिकारी, काशीपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed