{"_id":"6ab179ff47d1754a5105367b","slug":"36-players-selected-in-netball-trials-kashipur-news-c-235-1-rdp1011-149136-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: नेटबॉल ट्रायल में 36 खिलाड़ियों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: नेटबॉल ट्रायल में 36 खिलाड़ियों का चयन
Tue, 22 Sep 2026 12:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 22 Sep 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
जसपुर। मुख्यमंत्री चैंपियंस ट्रॉफी खेल महाकुंभ की सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी के तहत जिला स्तरीय नेटबॉल ट्रायल में 36 खिलाड़ियों का चयन किया गया। ट्रायल में जिले के 75 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जेनेसिस इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित चयन प्रक्रिया का शुभारंभ प्रबंध समिति के समरपाल सिंह सहोता ने किया। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अमित सैनी ने बताया कि अंडर-14 के बालक वर्ग में नौ, बालिका वर्ग में आठ और अंडर-19 के बालक वर्ग में 10 और बालिका वर्ग में नौ खिलाड़ी चयनित हुए। वहां मुख्य रेफरी मनीष शर्मा, जिला नेटबॉल एसोसिएशन के सचिव अमित घिल्डियाल, सहायक निर्णायक तृप्तजीत सिंह व आदिल अहमद और खेल प्रशिक्षक रवि कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन