फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The stadium's damaged athletics track was repaired.

Udham Singh Nagar News: स्टेडियम के क्षतिग्रस्त एथलेटिक्स ट्रैक की कराई मरम्मत

Tue, 22 Sep 2026 12:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 22 Sep 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
The stadium's damaged athletics track was repaired.
काशीपुर स्टेडियम में एथलेटिक्स ट्रैक की मरम्मत करता कर्मचारी
काशीपुर। स्टेडियम के क्षतिग्रस्त ट्रैक की प्रशासन ने मरम्मत करा दी है। मुख्यमंत्री के काफिले के वाहनों से ट्रैक कई जगह धंस गया था। गड्ढों में गिरने से खिलाड़ी चोटिल हो रहे थे। ट्रैक की मरम्मत से धावकों को परेशानी से राहत मिली है।
विज्ञापन

बीते शनिवार की दोपहर बाजपुर रोड स्थित आईजीएल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी युवा संवाद कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद स्टेडियम से हेलिकॉप्टर में बैठकर देहरादून के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान स्टेडियम पर वाहनों का काफिला आया था। इससे ट्रैक जगह-जगह धंस गया था। कई खिलाड़ी दौड़ते समय गिरकर चोटिल हो चुके थे। धावकों की समस्या को अमर उजाला ने सोमवार के अंक में सिस्टम की लापरवाही ने खिलाड़ियों के सपनों को रौंदा शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया है। इसका संज्ञान लेकर प्रशासन ने ट्रैक पर बने गड्ढों को मिट्टी डलवाकर भरवा दिया है।
विज्ञापन

कोट:
शनिवार को वाहन के चलने से एथलेटिक्स ट्रैक कुछ जगह पर धंस गया था। जहां गड्ढे बने थे वहां मिट्टी डलवाकर मरम्मत करा दी गई है। - अभय प्रताप सिंह, एसडीएम, काशीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed