{"_id":"5c607450bdec227395217aea","slug":"every-indian-is-helpful","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘हर भारतीय है मददगार’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘हर भारतीय है मददगार’
Mon, 11 Feb 2019 12:28 AM IST
अरुण कुमार
सुरेंद्र खुराना
सुरेंद्र खुराना
Published by: अरुण कुमार
Updated Mon, 11 Feb 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
भारत यात्रा पर आये नेपाल के बुलेट बाईक प्रेमी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उदयपुर शहर (राजस्थान) में बुलेट मोटर साइकिल के सेमीनार में शामिल होकर अपने देश नेपाल लौट रहे छह साहसी युवकों ने भारतीय लोगों को मददगार बताया और पुलिस किसी को भी परेशान नहीं करती है।
विज्ञापन
काठमांडू निवासी सुनील डायमंड सरकार, प्रमोद श्रेष्ठ गूफी, रामकृष्ण प्रजापति और चितवन भरतपुर नेपाल के सुबीर चरन श्रेष्ठ, विनोद लामा और गोकरन महतो रविवार को राजस्थान से नेपाल लौट रहे थे। इसी समय हाईवे पर सुनील की बाइक में तकनीकी खराबी आ गई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि वह 24 जनवरी को काठमांडू से राजस्थान में आयोजित बुलेट बाइक कुंभ में शामिल होने के लिए निकले थे। बताया कि उदयपुर में इंडियन बुलेट राइडर के बैनर तले एक से चार फरवरी तक इस कुंभ में काफी संख्या में लोग पहुंचे। उन्होंने बताया कि उदयपुर में ही अगले साल 2020 में बुलेट कुंभ नेपाल में मनाने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन
इसे नेपाल विजिट के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि वह भारत के कई शहरों में बाइक से यात्रा कर चुके हैं, जिस पर एक से डेढ़ लाख रुपये तक का खर्च आता है। बताया कि नेपाल में पशुपतिनाथ मंदिर के अलावा भगवान बुद्ध की जन्मस्थली और कई मनमोहक पर्वतीय स्थल हैं।
बताया कि नेपाल ने अगले वर्ष नेपाल चलो का नारा दे रखा है। उन्होंने कहा कि वह सफर में पूरा सामान लेकर चलते हैं, जहां भी रात गुजारनी पड़े वहीं तंबू लगा देते हैं। उन्होंने एक स्वर में कहा कि सभी भारतवासी 2020 में विजिट नेपाल में जरूर आए।